News Times 7
मनोरंजन

वरुण धवन और नताशा की रिलेशनशिप पर करीना कपूर ने कहा की…

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादियों की बात की जाए तो उनमें से एक शादी है एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी. कई बार दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें सामने आ चुकी हैं, दोनों कई बार साथ में स्पॉट किए जा चुके हैं. इनकी प्यारी सी रिलेशनशिप किसी से छुपी नहीं है. लेकिन इन दोनों के रिश्ते को लेकर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के शो में बड़ा खुलासा हुआ है.

हाल ही में करीना कपूर खान  के रेडियो शो ‘व्हाट विमेन वॉन्ट’ में वरुण धवन  और नताशा दलाल  गेस्ट बने थे. इस दौरान हुई बातचीत में वरुण धवन ने अपनी से लवस्टोरी को लेकर काफी खुलके बात की. वरुण ने यह भी बताया कि नताशा दलाल ने उन्हें ‘हां’ कहने से पहले 3 से 4 बार रिजेक्ट भी किया था. लेकिन उन्होंने कभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी. 

इस बात पर आगे बोलते हुए वरुण धवन ने खुलासा किया कि उन्होंने नताशा को पहली बार छठी क्लास में देखा था. दोनों 12वीं तक दोस्त थे. उन्होंने बताया कि दोनों साथ में बास्केट बॉल खेला करते थे. ऐसे में एक बार वह रेड टीम में थे और नताशा येलो टीम में थी. उन्होंने बास्केट बॉल कोर्ट में लंच ब्रेक के समय नताशा दलाल को चलते हुए देखा था. वरुण की मानें तो इसी पल में उन्हें इस खूबसूरत लड़की से प्यार हो गया था.

इस शो में बात करते हुए एक बार अचानक से करीना कपूर ने वरुण से बात करते हुए नताशा को उनकी मंगेतर कह दिया. वरुण और नताशा ने भी इस बात का कोई विरोध नहीं किया. जिससे यह बात साफ हो जाती है कि वरुण ने नताशा संग चोरी से सगाई कर चुके हैं.

जब करीना कपूर ने वरुण से शादी को लेकर कुछ सवाल किए तब वरुण धवन ने साफ लहजे में कहा, ‘देखिए शादी की अगर बात आती है तो इसमें कोई बुराई नहीं. जब आप किसी इंसान को इतने लंबे वक्त से जानते हो तो उससे शादी करना ठीक है. जब मैंने अपने भाई और भाभी को देखा तो मुझे शादी करने का अहसास हुआ. फिर जब मैंने अपनी भांजी Niara को देखा तो लगा यह अच्छा है.’ लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि वह और नताशा लिव-इन में रहना चाहते थे, लेकिन उनका परिवार चाहता था कि वह शादी करें.

Related posts

Mummy बनकर पत्नी जिनिलिया डिसूजा संग 10 साल बाद पर्दे पर लौटेंगे रितेश देशमुख

News Times 7

इस एक्टर ने 300 से किये रेप, जब मां ने जाना तो घर से निकाला, जानिए कौन है वो एक्टर

News Times 7

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ला रहे हैं कोरोनावायरस , नाम तय ट्रेलर रिलीज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़