News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

आज फिर पेट्रोल और डीजल इतना दाम बडा

Petrol Price 3 December 2020 Update: पेट्रोल, डीजल की कीमतों में आज 20 नवंबर के बाद 11वें दिन भी बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल की कीमतों में 15-17 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जबकि डीजल के दाम 15 पैसे से लेकर 19 पैसे तक बढ़े हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम आज 17 पैसे बढ़ हैं, जबकि डीजल 19 पैसे महंगा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल का भाव कल 82.49 रुपये प्रति लीटर था, जो आज बढ़कर 82.6 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

इसी तरह मुंबई में पेट्रोल की कीमतें भी 14 पैसे बढ़ी हैं, रेट 89.16 से बढ़कर 89.33 रुपये प्रति लीटर हो गया है. कोलकाता में पेट्रोल 84.02 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर आज 84.18 रुपये प्रति लीटर हो गया है. चेन्नई में आज पेट्रोल 85.59 रुपये पर बिक रहा है, जबकि कल रेट 85.44 रुपये प्रति लीटर था.

इसी तरह डीजल की कीमतों में भी आज बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में डीजल का भाव कल 72.65 रुपये प्रति लीटर था, जो कि आज 72.84 रुपये प्रति लीटर हो गया है. मुंबई में डीजल 79.42 प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि कल रेट 79.22 रुपये प्रति लीटर था

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है

रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

Related posts

पांच चुनावी राज्यों में 1,760 करोड़ रुपये से अधिक के सम्पति जब्त

News Times 7

देश में दिखेगा दूध पर भी महंगाई का असर,दूध समेत सभी डेयरी प्रोडक्ट्स हो सकते हैं महंगे

News Times 7

कोरोना की चौथी लहर देश में फिर फिर से सुनामी या फिर रहेगी कमजोर? जानिये क्या कहा IIT प्रोफेसर ने

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़