News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस का नया खुलासा,आरोपी अफताब को ले गई जंगल

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या के आरोपी 28 वर्षीय आफताब को मंगलवार को छतरपुर के जंगल में ले गई जहां उसने कथित रूप से शव के टुकड़े फेंके थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हत्या की जांच के तहत आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को छतरपुर के जंगल के अलावा शहर के कुछ अन्य स्थानों पर ले जाया जाएगा. जब पूनावाला को पुलिसकर्मी जंगल में ले गये तब उसका चेहरा कपड़े से ढका था तथा कैमरामैन एवं पत्रकार उसका फोटो एवं बयान लेने के लिए आपाधापी कर रहे थे

ऐसा लगता है कि इस नृशंस हत्या को लेकर जनाक्रोश सामने आने लगा है, क्योंकि जब छतरपुर के जंगल में उसे ले जाया गया तब वहां एक महिला ने उससे सवाल किया कि उसे अपनी करतूतों पर शर्म नहीं है. पूनावाला ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि शादी को लेकर झगड़ा होने के बाद उसने अपनी साथी श्रद्धा वाकर को मार डाला तथा उसके शव को टुकड़ों में काटने का विचार उसे एक अमेरिकी टेलीविजन सीरीज ‘डेक्सटर’ से आया

शव के 13 टुकड़े बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शव के टुकड़ों को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा तथा वह इन टुकड़ों को फेंकने के लिए आधी रात को निकलता था. पुलिस के अनुसार आरोपी ने इन टुकड़ों को फेंकने की योजना इस आधार पर सावधानीपूर्वक बनाई थी कि शरीर का कौन सा हिस्सा जल्द से जल्द सड़ना शुरू हो जाता है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने जिन इलाकों में शव के टुकड़ों को फेंकने की जानकारी दी, वहां से 13 टुकड़े बरामद किये गए हैं, लेकिन फॉरेंसिक जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी कि क्या ये पीड़िता से जुड़े हैं. पुलिस को अभी तक हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार नहीं मिला है

Advertisement

ऑनलाइन डेटिंग ऐप से हुई थी दोस्ती
पुलिस ने बताया कि पूनावाला और श्रद्धा वाकर ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आये और बाद में दोनों मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करने लगे एवं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. पुलिस का कहना है कि लेकिन जब उनके परिवारों ने दोनों के अलग-अलग धर्म होने के कारण इस रिश्ते का विरोध किया तब यह युगल इस साल मई में दक्षिण दिल्ली के महरौली आ गया

कहासुनी पर की थी हत्या
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-प्रथम (दक्षिण जिला) अंकित चौहान ने बताया, ‘‘ मध्य मई में शादी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बढ़ गई तथा पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या कर दी.’’ चौहान ने बताया कि पूनावाला के साथ अपने रिश्ते को लेकर मतभेद के चलते श्रद्धा की अपने परिवार वालों से ठीक से बातचीत भी नहीं होती थी

पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
मुंबई में श्रद्धा के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूनावाला श्रद्धा के साथ मारपीट करता था और उसने पहले यह बात अपने परिवार को बतायी थी. चौहान ने कहा, ‘‘ जब महिला के पिता ने आरोपी को फोन किया तब उन्हें बताया गया कि दोनों कुछ समय पहले अलग हो गये. अपनी बेटी से संपर्क नहीं कर पाने पर उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई

Advertisement

पुलिस ने पता की थी श्रद्धा की अंतिम लोकेशन
शिकायत मिलने के बाद, मुंबई पुलिस को श्रद्धा की अंतिम लोकेशन के रूप में दिल्ली का पता लगा और आफताब को भी फोन किया, लेकिन उसके विरोधाभासी बयानों से संदेह पैदा हुआ, जिसके बाद उसने (मुंबई पुलिस ने) दिल्ली पुलिस को अपने साथ लिया

Advertisement

Related posts

आम आदमी पार्टी ने आर्थिक बोझ से बचाने का लिया फैसला, एमसीडी ने पार्किंग फीस बढ़ाने का प्रस्ताव किया खारिज

News Times 7

कोरोना टीकाकरण के 28 दिनों के भीतर 18-39 वर्ष के पुरुषों में हृदय संबंधी मृत्यु की घटनाओं में 84% की हुई वृद्धि

News Times 7

एशिया कप के इस मैच से ठीक पहले कोलंबो में बाढ़ जैसे हालात, जगह बदलने की आ सकती है नौबत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़