News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

फिल्म सिटी पर योगी और उद्धव आमने सामने, योगी बोले मैं छीनने नहीं आया हूं यह ओपन मार्केट कंपटीशन है

फिल्म सिटी पर सियासत तेज हो गई है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आमने-सामने हैं बयानों के तीखे प्रहार एक दूसरे पर चल रहे हैं इस बीच में योगी आदित्यनाथ ने उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह फिल्म सिटी है यहां कोई कुछ नहीं छिनताऔर मैं छीनने नहीं आया हूं यह ओपन मार्केट कंपटीशन है इसमें जो सुविधा देगा अनुकूल माहौल देगा वहां यह काम और बेहतर होगा इसी मुद्दे पर आज से पहले शिवसेना समेत कई दलों ने उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए आज मुंबई के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कई फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की.

इस मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने आज सुबह लखनऊ नगर निगम के बांड लॉन्च किए. यह उत्तर भारत का पहला नगर निगम है, जिसकी लिस्टिंग बीएसई में हई है. मैं उत्तर प्रदेश का पहला सीएम हूं, जिसे बेल बजाने की रस्म का सम्मान मिला है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने आज कई हस्तियों से बात की है. हमें पिछले 3 वर्षों में 3 लाख करोड़ का निवेश मिला है. हमने यूपी में कानून व्यवस्था और पारदर्शिता लाने में सुधार किया है यूपी  में एक विश्व स्तरीय फिल्म सिटी बनाने की भी योजना है, हमने इसके लिए इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ चर्चा की.

Advertisement

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम प्रस्तावित प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए एनसीआर में करीब 1000 एकड़ भूमि में खरीदने की योजना बना रहे हैं, जो जेवर एयरपोर्ट से केवल 6 किलोमीटर की दूरी पर है. इस जगह पर भारत और विदेशों के शहरों से सबसे अच्छी कनेक्टिविटी होगी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आरोपों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई कुछ छीन नहीं लेता. यह सिर्फ ओपन मार्केट कंपटीशन है. यह इस बारे में है कि कौन आपको बेहतर सुविधा देता है, जो कि अनुकूल माहौल प्रदान करता है. मुंबई फिल्म सिटी जैसा है, वैसा ही काम करेगा. यूपी का फिल्म सिटी अपना काम करेगा.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा काम सुविधाएं प्रदान करना है. हम इसे एक क्षेत्र के लिए प्रतिबंधित नहीं करना चाहते हैं, लेकिन इसे विश्वस्तरीय बनाना चाहते हैं. मैंने विशेषज्ञों के साथ बातचीत की. हम किसी से कुछ नहीं छीन रहे हैं. मैं यहां  छीनने के लिए नहीं आया हूं, हम कुछ नया देने के लिए आए हैं. सभी को कुछ नया देना होगा.

Advertisement
Advertisement

Related posts

UP में हुआ बड़ा हादसा,श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में पलट गई. हादसे में 2 बच्चों समेत 8की मौत

News Times 7

नाम बदलने में माहिर भाजपा ने भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलने की मांग

News Times 7

फिर याद आए महर्षि अरबिंदो ,जिन्हें पीएम मोदी हर साल 15 अगस्त पर लाल किले से करते हैं नमन जानिये कौन है यें

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़