News Times 7
कोरोना

पंजाब में एक दिसंबर से चालू होगा नाइट कर्फ्यू; देश में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार कम हुई

कई राज्यों में कोरोना के मरीज बढ़ने और ठीक होने वालों की रफ्तार कम होने से चिंता बढ़ने लगी है। मंगलवार को देश में 37 हजार 765 मरीज ठीक हुए। यह आंकड़ा 31 जुलाई के बाद सबसे कम है। तब 36 हजार 554 मरीज ठीक हुए थे। उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी शहरों में 1 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया। यह कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा कोरोना से जुड़े नियम तोड़ने पर लगने वाला फाइन भी डबल कर दिया गया है। अब नियम तोड़ने पर 1000 रुपये फाइन लगाया जाएगा। सभी होटल, रेस्टोरेंट और वेडिंग वेन्यू रात साढ़े 9 बजे तक बंद करने होंगे।

Advertisement

राज्य सरकार 15 दिसंबर को इन फैसलों की समीक्षा करेगी। पंजाब में अब तक कोरोना के 1,47,665 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 6,834 एक्टिव केस हैं। वायरस से अब तक 4,653 मौतें हुई हैं। लुधियाना में मरीजों की तादाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान सरकार ने भी अपने यहां कुछ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया था।

Advertisement

देश में मंगलवार को 44 हजार 245 नए मरीज मिले। 489 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 24 घंटे में 5 हजार 983 बढ़ी। यह 27 सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है। तब 7 हजार 29 एक्टिव केस बढ़े थे। देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 92.21 लाख केस आ चुके हैं। 86.41 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.34 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 4.43 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये सभी आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अच्छी खबर आई है। अगले दो से तीन महीनों में देश को असरदार वैक्सीन मिल सकती है। केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पर फोकस करना शुरू कर दिया है। सरकार ने मंगलवार को सभी राज्यों को इसके लिए पत्र भेजा है।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. मनोहर अगनानी ने राज्यों से कहा कि वैक्सीनेशन के कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इससे निपटने के लिए सभी राज्य सरकारें अपने यहां तैयारियां करें। मंत्रालय ने साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए कई अहम जानकारियां भी दी हैं। इसमें कहा गया है कि एडवर्स इवेंट्स फॉलोविंग इम्यूनाइजेशन (AEFI) सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत बनाने पर काम किया जाए ताकि वैक्सीनेशन समय पर हो सके।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मास्क नहीं पहनने पर सबसे ज्यादा जुर्माना दिल्ली में, जानिए गुजरात, यूपी, राजस्थान, एमपी, बिहार में कितना है फाइन…

News Times 7

कोविड19 से होने वाली मौतों के आँकड़ों को कम करके दिखाना भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए ख़तरनाक़ खेल साबित हो सकता है

News Times 7

कोरोना संक्रमित मरीजों का बना रिकार्ड 24घंटे में 3लाख 80हजार मामले वही 3596 की मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़