News Times 7
अध्यात्मटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

मंगलवार को संकट मोचन हनुमान इन 6 राशियों के कष्ट करेंगे दूर, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, चमकेगी किस्मत…

मेष

मेष राशि वाले लोगों की योजनाएं फलीभूत होंगी। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। कार्यस्थल में सुधार आएगा। सामाजिक कार्यों में काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर-परिवार से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

वृषभ

वृषभ राशि वाले लोगों की डूबी हुई रकम मिलने की संभावना है। लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। संतान पक्ष से चिंता कम होगी। लेनदेन के कामों में आपको जल्दीबाजी करने से बचना होगा।

मिथुन

मिथुन राशि वाले लोगों को फिजूल खर्चे का सामना करना पड़ेगा। भूमि भवन से जुड़ा हुआ विवाद खड़ा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको सफलता अवश्य मिलेगी। उन्नति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। नौकरी का माहौल अच्छा रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। आज आप अपने हाथ में जोखिम मत लीजिए।

कर्क

कर्क राशि वाले लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आज आपका दिन काफी कठिन रहेगा। घर-परिवार में तनाव का माहौल बना रहेगा। व्यापार में घाटा हो सकता है। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आज आपको काफी धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता है।

सिंह

सिंह राशि वाले लोगों का किसी के साथ बेवजह का वाद-विवाद हो सकता है। जीवन साथी से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है, जिसके कारण आप काफी हताश अनुभव करेंगे। मन ही मन में आपके बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं। लेनदेन के काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। अनजान लोगों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। आज पैसों के मामले में काफी सतर्क रहना होगा।

कन्या

कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। पार्टी और पिकनिक का कार्यक्रम बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है।

तुला

तुला राशि वाले लोगों का नौकरी के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप अपने सोचे हुए काम समय पर पूरे कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सुख-साधनों को जुटाने में आप सफल रहेंगे। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले लोगों का दांपत्य जीवन आज खुशी पूर्वक व्यतीत होने वाला है। व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। शेयर मार्केट में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव कम रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करें।

धनु

धनु राशि वाले लोगों को आज चोट और दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे शारीरिक हानि हो सकती है। शत्रुओं से बचकर रहें। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण मानसिक चिंता बढ़ेगी। कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। किसी भी यात्रा पर जाने से बचना होगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है। कामकाज के प्रति आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।

मकर

मकर राशि वाले लोगों को राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आप अपने विरोधियों को शांत करेंगे। कीमती चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।

कुंभ

कुंभ राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। अच्छी खबर मिलने की संभावना नजर आ रही है। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने किसी भूले-बिसरे साथी से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। आप अपनी सोची हुई योजनाओं को पूरी करेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में फायदा मिलेगा।

मीन

मीन राशि वाले लोगों को आज कोई कीमती उपहार मिल सकता है। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

Related posts

ड्रामा क्वीन राखी सावंत बनीं मुसलमान तो इंडस्ट्री में हुआ विवाद ,जानिये

News Times 7

प्रशांत किशोर की नितीश के साथ आने की सुगबुगाहट तेज ,पटना में हुई दोनों की मुलाकात

News Times 7

आईटी रिटर्न फाइल करना होगा आसान, नजदीकी पोस्ट ऑफिस ,कॉमन सर्विस सेंटर से भी कर सकते आईटीआर फाइल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़