News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

देश की स्वतंत्रता के बाद की गई ‘‘गलती’’ को नहीं दोहराएं. PM मोदी

हिम्मतनगर (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के लंबे समय तक रहे शासन का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए गुजरात के लोगों से अपील की कि वे राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में बरकरार रखें और देश की स्वतंत्रता के बाद की गई ‘‘गलती’’ को नहीं दोहराएं. मोदी ने कहा कि भारत जब आज से 25 साल बाद स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा, तो ऐसे में देश की मजबूत नींव रखने के लिए भाजपा की सरकार आवश्यक है

मोदी ने साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘यह चुनाव यहां सिर्फ पांच साल की सरकार बनाने के लिए नहीं है. देश ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं. आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि भारत आज से 25 साल बाद कहां होगा. यह चुनाव एक ऐसी सरकार बनाने के बारे में है जो अगले 25 वर्ष के लिए देश की नींव को मजबूत करे

राज्य की कुल 182 सीट में से हिम्मतनगर समेत 93 सीट पर दूसरे चरण के तहत पांच दिसंबर को मतदान होगा. उन्होंने कहा, ‘हर कोई कहता है कि अगर सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो भारत एक अलग दिशा में आगे बढ़ रहा होता. हमने सुधार पहले से ही शुरू कर दिया है और इतनी मेहनत के साथ देश को सही दिशा दी है. इसलिए हम भारत की स्वतंत्रता के समय की गई गलती को फिर से नहीं दोहरा सकते

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अगले 25 वर्ष में गुजरात को विकसित देशों की श्रेणी में लाना चाहते हैं. मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के लोग भले ही गुजरात का दूध पीते हैं और यहां का नमक खाते हैं, लेकिन वे यहां आने के बाद अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं

Related posts

छह दिन में 76 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, जानें- कच्चे तेल का क्या है हाल

News Times 7

बिहार के इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी ,23 जिलों में होगी बारिस तो कई जिलों में वज्रपात की संभावना

News Times 7

उत्‍तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी 8 उम्‍मीदवारों को जीत, समाजवादी पार्टी के 2 प्रत्‍याशी जीते

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़