News Times 7
खेलटॉप न्यूज़बड़ी-खबर

खिताब विजेता मुंबई इंडियंस को इनाम में मिले इतने करोड़ रुपये, जानिए किसे क्या मिला ?

आईपीएल के 13वें सीजन का फाइनल मैच जीतकर पांचवां खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है। दुबई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। दिल्ली कैपिटल्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने का सपना अधूरा ही रह गया।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 51 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेल टीम की जीत में अहम रोल निभाया। मुंबई को जीत से 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मिली। वहीं, दिल्ली को 12.5 करोड़ रुपये मिले। क्वॉलिफायर में पहुंचने वाली दोनों टीमों, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8.75-8.75 करोड़ मिले।

– जानिए किसे कितनी इनामी राशि मिली

अवॉर्ड विजेता इनामी राशि (रुपये में)

– मुंबई इंडियंस 20 करोड़

– रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स 12.5 करोड़

– लूजिंग क्वॉलिफायर सनराइजर्स हैदराबाद 8.75 करोड़

– लूजिंग क्वॉलिफायर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8.75 करोड़

– पर्पल कैप कागिसो रबाडा 10 लाख

– ऑरैंज कैप केएल राहुल 10 लाख

– इमर्जिंग प्लेयर देवदत्त पडिक्कल 10 लाख

– मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर जोफ्रा आर्चर 10 लाख

– गेम चेंजर ऑफ द सीजन केएल राहुल 10 लाख

– सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन कायरन पोलार्ड 10 लाख

– सबसे ज्यादा सिक्स ईशान किशन 10 लाख

– पावरप्लेयर ऑफ द सीजन ट्रेंट बोल्ट 10 लाख

Related posts

दीपोत्सव पर रोशनी से जगमग हुई अयोध्या, लाखों दीयों जलाकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड…

News Times 7

आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि बढ़ सकती है ,जानिये एक्‍सपर्ट की राय

News Times 7

आरा में जल जीवन हरियाली दिवस का हुआ आयोजन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़