News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

केजरीवाल सरकार करेंगे भाग्य लक्ष्मी पूजा का आयोजन, पटाखे न चलाने की अपील की

देश की राजधानी दिल्ली फिर एक बार प्रदुषण की शिकार है, दिल्ली मे गुरूवार की सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर 500के पार चला गया, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी दिल्ली के लोगो से बयान देकर और अपील करते हुए कहा की दिल्ली के लोग दोहरी मार झेल रहे हैं कोरोना तो था ही अब प्रदुषण की मार पड रही है! सीएम केजरीवाल ने कहां की इस प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने को एक बड़ी वजह बताया. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह इस साल भी पटाखे ना जलाएं. इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने दिवाली के दिन दिल्ली सरकार की ओर से एक बड़े और भव्य आयोजन के बारे में भी जानकारी दी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि 14 नवंबर को शाम के 7:39 बजे दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी में भाग्य लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री और सरकार में उनके दूसरे मंत्री भी शामिल होंगे. पिछले साल दिवाली के मौके पर भी दिल्ली सरकार की ओर से सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें लेजर लाइट और लेजर शो भी शामिल था.

प्रदूषण के मसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि समस्या गंभीर है, लेकिन इस साल पूसा इंस्टीट्यूट द्वारा खेतों में पराली को खाद में बदलने की तकनीक सामने आने से अब इस समस्या का समाधान सामने आ चुका है. दिल्ली के कुछ इलाके में दिल्ली सरकार की ओर से पूसा इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किया गया घोल प्रयोग में लाया गया था, जिसके बाद वहां खेतों में पड़ी पराली अपने आप खाद में तब्दील हो गई.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि पड़ोसी राज्य किसानों की मदद ना करने का कोई बहाना नहीं बना सकते क्योंकि अब इस समस्या का समाधान है. ऐसे में सभी सरकारों को अपने किसानों की इस तकनीक को मुहैया करवा कर मदद करनी चाहिए, जिससे किसान पराली नहीं जलाएंगे.

Related posts

मौत बनकर बरसा बादल ,चेंबूर और विक्रोली में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 23 की मौत ,उद्धव सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

News Times 7

शिवाजी के नाम से जाना जाएगा मुगल म्यूजियम

News Times 7

30 मिनट में खाना डिलीवरी का स्विगी का वादा पूरा न करना पड़ा महंगा, 11000 रुपए का लगा जुर्माना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़