News Times 7
चुनावटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

नितीश कुमार का बडा़ ऐलान ये मेरा अंतिम चुनाव हैं- नितीश कुमार

  • ये मेरा अंतिम चुनाव है- नितीश कुमार
  • 15 सालो से हमने बिहार की सेवा की
  • एक मौका और दिजिए

 

 

बिहार विधानसभा चुनाव के आज अंतिम चरण के अंतिम दिन बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने एक बडा़ बयान देकर बिहार के लोगो को चौंका दिया ! उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है. और परसों चुनाव है. यह मेरा अंतिम चुनाव है. अंत भला तो सब भला.

बता दें कि नीतीश कुमार ने साल 1977 में अपना पहला चुनाव लड़ा था. उन्होंने नालंदा के हरनौत से चुनाव लड़ा. यहां से नीतीश कुमार चार बार चुनाव लड़े. जिसमें उन्हें 1977 और 1980 में हार मिली, जबकि 1985 और 1995 के चुनाव में वो विजयी हुए.

नीतीश कुमार ने साल 2004 में अपना आखिरी चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें नालंदा से जीत हासिल हुई थी. उसके बाद से नीतीश कुमार ने कोई चुनाव नहीं लड़ा. नीतीश कुमार ने साल 1972 में बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की. उन्होंने कुछ समय तक बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में नौकरी भी की. लेकिन जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया जैसे नेताओं के संपर्क में आने के बाद नीतीश कुमार राजनीति के हो लिए.

नीतीश कुमार 6 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं. साल 2004 के बाद उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा. नालंदा से सांसद रहे नीतीश कुमार नवंबर 2005 में NDA के प्रदेश में सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री बने थे. उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा देकर बिहार विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण की थी. नीतीश कुमार पिछले 15 साल से सत्ता पर काबिज हैं. वह जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं.

Related posts

अयोध्या में मस्जिद निर्माण में तेजी:1400 वर्गमीटर जमीन पर बनेगी इबादतगाह, इतने ही क्षेत्रफल में थी बाबरी मस्जिद

News Times 7

बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण में वोटिंग के दौरान फायरिंग की EVM भी तोड़ा हुई जबरदस्त हिंसा

News Times 7

भारतीय तटरक्षक बल, एनसीबी और एटीएस का संयुक्त अभियान में 480 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़