News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

नितीश कुमार के शराब वाले कानून की फिर से उडी धज्जियाँ, छपरा मे दोहराया बडा कांड

सीवान. बिहार के छपरा और सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. छपरा में एक बार फिर जहरीली शराब कांड की आशंका व्यक्त की जा रही है. दरअसल बिहार में एक बार फिर जहरीली शराबकांड से मौत का मामला सामने आया है. छपरा जिले के मशरख में 2 व्यक्ति की मौत हो गयी है. वहीं दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. कुछ लोग बीमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है. इसके अलावा सीवान जिले में भी संदिग्ध हालत में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है.

 

इस मामले की जांच के लिए पुलिस टीम इब्राहिमपुर गांव रवाना हो गयी है. एसपी कुमार आशीष मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बताया जाता है कि इब्राहिमपुर गांव में शराब पीने से तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई

जानकारी के अनुसार मसरख के इब्राहिमपुर काइया टोला में शराब पीने से तीन लोगों के बीमार होने के की बात सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो बीती रात हो गई है. मृतक का नाम इस्लामुद्दीन है जो लतीफ मियां का बेटा बताया जा रहा है. वहीं बीमार लोगों में शमशाद और और मुमताज अंसारी का नाम शामिल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले सभी ने मछली पार्टी की थी जिसमें शराब का सेवन भी किया गया था, जिसके बाद सब की तबीयत बिगड़ने लगी और सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया

यह घटना सामने आने के बाद सदर अस्पताल अलर्ट मोड पर है और अस्पताल में डॉक्टरों को सतर्क कर दिया गया. बताया इब्राहिमपुर इलाका सीवान जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है. सभी बीमार लोग मजदूर तबके के हैं. शराब कहां से आया इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. लेकिन, बीमार लोगों ने शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात डॉक्टर को बताई है जिसके बाद डॉक्टरों ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन करने के सिंपटम पर इलाज शुरू कर दिया है

वहीं बिहार के सीवान जिले में भी संदिग्ध स्थिति में 6 लोगों की मौत की खबर मिली है. वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर है. सीवान पुलिस 6 लोगों की मौत के बाद मामले की जांच में जुट गयी है. यह मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मघड़ी और 22 कट्ठा गांव का बताया जा रहा है. घटना के बाद छपरा और सिवान की पुलिस अलर्ट पर है और प्रभावित इलाकों में छापेमारी चल रही है. बता दें, छपरा के मसरख में पहले भी शराब कांड हुआ था जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी

Related posts

जानिए मुकेश अंबानी के बाद रिलायंस की युवा पीढ़ी, ईशा, आकाश और अनंत के पास किन- किनकंपनियों की कमान

News Times 7

बिहार सरकार की वो योजना जहां कोरोना से मौत पर आश्रितों को 4 लाख रुपये देती है नीतीश सरकार, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

News Times 7

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन,दिल का दौरा रुकी यात्रा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़