News Times 7
चुनावटॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

प्रधानमंत्री झूठ बोलते है उनका मुकाबला कोई नही कर सकता-राहुल

  • दरभंगा मे भीड़ देख गद-गद हुए राहुल
  • मोदी जी झूठ बोलते हैं
  • दो करोड रोजगार का नाम अब नही लेते

 

1-मोदी पर हमलावर राहुल के हर बात

दूसरे फेज के चुनाव के प्रचार के पहले दिन आज दरभंगा मे राहुल गांधी की रैली आयोजित थी, जहां सभा मे भीड़ देखकर गद-गद राहुल गांधी ने जम के प्रधानमंत्री को उनके वादे मंच से याद दिलाया की कैसे-कैसे वादे प्रधानमंत्री ने किये थे मोदी पर हमलावर राहुल के हर बात पर पूरा समर्थन वहां की जनता से मिल रहा था राहुल ने कहां की कुछ साल पहले पीएम यहां आए थे। तब कहा था कि ये गन्ने का इलाका है, यहां चीनी मिल चालू करूंगा। अगली बार आऊंगा तो आपके साथ यहां की चीनी चाय में मिलाकर पिऊंगा। उन्होंने आपके साथ चाय पी?Nitishji will talk about Tejashwi's family, PM Modi will talk about my  family: Rahul Gandhi in Darbhanga - india news - Hindustan Times

Advertisement

2-मोदी जी का पुतला क्यों जला रहा है?

आमतौर पर दशहरे में रावण, कुंभकर्म और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं। पहली बार देखने को मिला कि पंजाब में दशहरे पर नरेंद्र मोदी जी, अंबानी जी और अडानी जी के पुतले जलाए जा रहे हैं। आज हिंदुस्तान का किसान मोदी जी का पुतला क्यों जला रहा है? यह बड़ा सवाल है। नीतीशजी ने 2006 में बिहार के साथ किया, वो आज मोदीजी 2020 में पूरे पंजाब, बिहार, हिंदुस्तान के साथ कर रहे हैं।

3-ये तीन कानून आपके खेतों पर आक्रमण हैं।

Advertisement

खेत के बिना, किसान के बिना शहर नहीं चल सकता है। ये हिंदुस्तान की सच्चाई है। जो तीन कानून मोदी लाए हैं, जिसका पहला पायलट प्रोजेक्ट बिहार में किया गया था, ये तीन कानून आपके खेतों पर आक्रमण हैं। बिहार में 2006 में मंडी सिस्टम, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को नष्ट किया गया। किसान समझता है कि उसे अपने माल के लिए सही दाम नहीं मिल सकता। इसलिए इन सबको अपने प्यारे प्रदेश को छोड़ना पड़ा। ये मुंबई जाते हैं, बैंगलोर जाते हैं। पर खुशी से नहीं जाते। ये इसलिए जाते हैं क्योंकि बिहार को नष्ट कर दिया गया।

4-हिंदुस्तान को खड़ा करना है तो लड़ाई बिहार से शुरू होगी।

बिहार की शक्ति को समझिए। जब महात्मा गांधी दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति से लड़ने जा रहे थे। इंग्लैंड उस समय का सबसे पावरफुल देश था। गांधीजी हरियाणा नहीं गए, यूपी नहीं गए। वो बिहार के चंपारण गए। वो इधर आए, क्योंकि उन्हें मालूम था, अगर हिंदुस्तान को खड़ा करना है तो लड़ाई बिहार से शुरू होगी।

Advertisement

5-अब पीएम नहीं कहते कि मैं 2 करोड़ रोजगार दूंगा।

हमारे पीएम दिनभर बिहार के सीएम के साथ भाषण देते हैं। कहते हैं- मैं चीनी दूंगा, फिर एकसाथ चाय पिएंगे। कभी दूसरे देशों की बात करते हैं। मगर देश के सामने रोजगार की सबसे बड़ी समस्या है। अब पीएम नहीं कहते कि मैं 2 करोड़ रोजगार दूंगा। जानते हैं कि झूठ बोला था। मैं गारंटी देता हूं और आज कह दें कि मैं 2 करोड़ रोजगार दूंगा तो शायद भीड़ उनको भगा दे।bihar vidhan sabha chunav congress leader rahul gandhi will address two  election rally in valmiki nagar and kusheshwar asthan 28 october 2020 -  बिहार चुनाव 2020: राहुल गांधी 28 को दो चुनावी सभाओं को करेंगे ...

6-हम झूठ बोलने में उनका मुकाबला नहीं कर सकते।

Advertisement

बिहार में गठबंधन है। हम आरजेडी के साथ, बाकी पार्टी के साथ लड़ रहे हैं. तेजस्वी रोजगार की बात करता है। और कांग्रेस पार्टी एक साथ उनके साथ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने देश को दिशा दी है। मनरेगा, भोजन का अधिकार दिया, किसानों का कर्जा माफ किया। हम देश चलाना जानते हैं। हम युवाओं को रोजगार देना जानते हैं। मगर हममें एक कमी है कि हम झूठ बोलना नहीं जानते। हम झूठ बोलने में उनका मुकाबला नहीं कर सकते।

7-मैं गारंटी दे रहा हूं। हर जात की सरकार होगी, हर धर्म की सरकार होगी।

मैं चाहता हूं कि एक बार फिर बिहार का युवा, बिहार का किसान सिर्फ बिहार को रास्ता नहीं दिखाए, पूरे देश को रास्ता दिखाए। मैं वो दिन देखना चाहता हूं, जब बाकी प्रदेशों के युवा रोजगार ढूंढने पटना आएं। हम मिलकर ये काम कर सकते हैं। हमारी सरकार सबकी सरकार होगी, ये गारंटी है। मैं गारंटी दे रहा हूं। हर जात की सरकार होगी, हर धर्म की सरकार होगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हरियाणा में भाजपा और जदयू को बड़ा झटका कई बड़े नेताओ ने पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी कि सदस्यता ली

News Times 7

17 नवंबर तक महाराष्ट्र में खसरे के 500 से ज्यादा मामले हुए दर्ज

News Times 7

नाराज़ वाइट हाउस ने PM मोदी को किया अनफॉलो-धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में भारत की शर्मनाक रैंकिंग,

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़