News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

महाराष्ट्र- फडणवीस पर बरसते हुए एकनाथ खडसे ने सौंपा इस्तीफा

हाइलाइट्स:

  • एकनाथ खडसे ने अपना इस्तीफा आधिकारिक रूप से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकात पाटील को सौंप दिया
  • दो लाइन के अपने इस्तीफे में एकनाथ खडसे ने लिखा है कि वह व्यक्तिगत कारणों के चलते पार्टी छोड़ रहे हैं
  • मीडिया को दिए गए अपने बयान में खडसे ने खासकर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर जमकर भड़ास निकाली
  • मुंबई-  बीजेपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा आधिकारिक रूप से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकात पाटील को सौंप दिया है। इस्तीफे में एकनाथ खडसे ने लिखा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़ रहे हैं। हालांकि मीडिया को दिए गए अपने बयान में खडसे ने बीजेपी खासकर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर जमकर भड़ास निकाली।

    एकनाथ खडसे ने कहा, ‘मेरी इच्छी नहीं थी पार्टी छोड़ने की लेकिन एक व्यक्ति की वजह से छोड़ना पड़ रहा है। इसकी शिकायत मैंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई, इसलिए मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।’

    ‘बीजेपी से नाराजगी नहीं, एक शख्स से है’
    खडसे शुक्रवार को एनसीपी में शामिल होंगे। इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ‘पिछले 4 सालों में पार्टी में बदनामी सहनी पड़ी। मैं बीजेपी पर नाराज नहीं हूं, एक व्यक्ति पर हूं। मेरे पर जो आरोप लगा उस पर जांच हुई उसमें कुछ मिला नहीं। बाकी नेताओं पर आरोप लगा, उनको क्लीन चिट दी जाती है मुझे नहीं।’

    ‘मेरे खिलाफ जांच हुई, कुछ नहीं निकला’
    खडसे ने अपने बयान में कहा, ‘मेरी नाराजगी देवेंद्र फडणवीस से है। मेरे पीछे जनता है और मैंने अपना इस्तीफा दिया और एनसीपी में शामिल हो जाऊंगा। 40 साल मैंने पार्टी को दिए हैं। जब मुझ पर आरोप लगा उस वक्त मैंने खुद सीएम से कहा था कि मुझ पर आरोप लगा रहे हो। उसके बाद मैंने जांच करवाई लेकिन कुछ नहीं निकला।’

Related posts

लौहर ने किंगफिशर मैच 3/0से जीता, ऐकौना और पडरिया का मैच 1/1से रहा बराबर

News Times 7

केजरीवाल ने कृषि कानूनों को बताया डेथ वारंट, 28 फरवरी को मेरठ में होगी AAP की किसान महापंचायत

News Times 7

कोरोना काल में बने पीएम केयर्स फंड में पारदर्शिता को लेकर सैकड़ों नौकरशाहों ने उठाए सवाल, ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़