News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़रेप

योगीराज में खाकी फिर से शर्मसार,रेप पीड़िता बेटी के लिए इंसाफ मांगने आई माँ से पुलिस चौकी इंचार्ज ने किया बलात्कार

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में न केवल मानवता, बल्कि खाकी को भी शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही एक महिला के साथ दरिंदगी ने सबको झकझोर दिया है. रेप पीड़िता बेटी के लिए इंसाफ मांगने आई एक महिला से हाजी शरीफ पुलिस चौकी इंचार्ज ने बलात्कार किया है. फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चौकी इंजार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बेटी के लिए न्याय मांग रही मां का रेप
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ हुए बलात्कार के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चौकी इंचार्ज के पास गुहार लेकर गई थी. मगर आरोपी चौकी इंचार्ज अनूप कुमार मौर्या ने मदद के बहाने महिला का कथित तौर पर रेप किया. हालांकि, महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की और तब जाकर मामला दर्ज हुआ. इसके बाद पुलिस ने आरोपी चौकी इंचार्ज को गिरफ्तार लिया.Prayagraj murder case: both mother and minor daughter were murdered after  rape cruelty revealed in the post mortem report - प्रयागराज हत्याकांडः मां  और नाबालिग बेटी दोनों की हत्या से पहले हुआ

अब सलाखों के पीछे गया आरोपी दरोगा
दरअसल, कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के हाजी शरीफ चौकी इंचार्ज पर पीड़ित महिला ने आवास पर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी चौकी इंचार्ज को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने की बात कहकर आवास पर बुलाया था.Uttar Pradesh News: Outrage, Politics After Gruesome Murder Of Family Of 4  In UP's Prayagraj

क्या है पूरा मामला
पीड़ित महिला की बेटी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. मामले की विवेचना हाजी शरीफ चौकी प्रभारी अनूप मौर्या को सौंपी गई थी. 27 अगस्त को इसी संबंध में बात करने के लिए महिला हाजी शरीफ चौकी गई थी, जिस पर चौकी प्रभारी अनूप कुमार मौर्या ने अगले दिन कमरे पर बुलाने की बात कही थी. 28 अगस्त को 11 बजे चौकी इंचार्ज अनूप को फोन किया तो उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप पर आने के बाद वह लेने आ जाएंगे. वहां पर पहुंचने के बाद चौकी प्रभारी बाइक पर बैठाकर उसको ले गए. प्राथमिकी के मुताबिक, इसके बाद आवास पर पहुंचने पर आरोपी दरोगा ने दरवाजा बंदकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. मामला तूल पकड़ने के बाद एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मामले की जांच सीओ सदर शिव प्रताप सिंह को सौंपी थी. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी चौकी इंचार्ज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Related posts

छपरा शराब कांड मे SIT का गठन ,40 मौतों के बाद DSP के खिलाफ कार्रवाई, थानेदार सस्पेंड

News Times 7

Zoom कि हो सकती हैं छुट्टी टेलिग्राम लेकर आ रहा ग्रुप विडियो काल फीचर

News Times 7

क्लाइमेट चेंज पर वर्ल्ड लीडर्स समिट शुरू ,अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया उद्घाटन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़