News Times 7
क्राइमघोटालाटॉप न्यूज़बड़ी-खबर

फेक TRP मामला:-पूर्व पुलिस अफसर ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का केस किया

अर्नब पर आरोप लगे हैं कि वे अपने चैनल पर ऐसी डिबेट और स्टोरी टेलीकास्ट कर रहे हैं, जिनसे जांच पर असर पड़ सकता है।

  • चैनल के CFO, डिस्ट्रीब्यूशन हेड और एडिटर को क्राइम ब्रांच ने बुलाया
  • CBI ने केस दर्ज करने के लिए फेक TRP केस में उत्तर प्रदेश में दर्ज श‍िकायत को आधार बनाया
  • प्रेसिडेंट पुलिस मेडल विजेता और पुलिस के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर (ACP) इकबाल शेख ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का केस किया है। वकील आभा सिंह के जरिए मुंबई सिटी कोर्ट में मुकदमा किया गया है। साथ ही रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी पर बैन लगाने की मांग भी की है।

    उधर, फेक TRP केस में कांदिवली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। इसी मामले की जांच के लिए आज मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस में रिपब्लिक टीवी के CFO एस सुंदरम, डिस्ट्रीब्यूशन हेड जी. सिंह और सीनियर एडिटर निरंजन नारायणस्वामी को पूछताछ के लिए तलब किया है।

    ‘अपने ही केस पर चैनल पर बहस नहीं कर सकते’
    अर्नब के खिलाफ मानहानि केस में आज सुनवाई हो सकती है। पिटीशनर ने आरोप लगाया गया है कि “जब एक मामला कानूनी प्रावधानों के तहत जांच के अधीन है, तो बचाव पक्ष नंबर-1 (गोस्वामी) को यह छूट नहीं दी जा सकती है कि वे अपने ही केस के बारे में अपने ही चैनल पर बहस कर मुंबई पुलिस को बदनाम करें।”

    Advertisement

    ‘जांच प्रभावित हो सकती है’
    शेख ने यह आरोप लगाया है कि गोस्वामी विवादित डिबेट्स और स्टोरी टेलीकास्ट कर रहे हैं, जिससे केस की जांच प्रभावित हो सकती है। अर्नब ने दो लोकप्रिय चैनल के मालिक होने के नाते अपनी सीमाओं को पार किया है और अपना एजेंडा शुरू कर दिया है।”

    CBI ने भी दर्ज किया केस
    फेक TRP मामले में अब CBI ने केस दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसी ने केस दर्ज करने के लिए उत्तर प्रदेश में दर्ज एक श‍िकायत को आधार बनाया है। अधिकारियों ने बताया कि रेटिंग में हेरफेर के आरोपों पर FIR दर्ज किए जाने के बाद CBI ने लखनऊ पुलिस से जांच का जिम्मा अपने हाथ में लिया है। रिपब्ल‍िक टीवी लगातार CBI जांच की मांग कर रहा था।

    अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई
    TRP स्कैम में मुंबई पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन घरों में टीवी को मॉनिटर किया जाता था उनके मालिकों को एक चैनल देखने के लिए पैसे दिए जाने का आरोप है।

    Advertisement

    3 चैनल्स पर आरोप
    रिपब्लिक टीवी उन 3 चैनल्स में से एक है जिस पर मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने TRP को मैनिपुलेट करने का आरोप लगाया है और केस दर्ज करवाया है। रिपब्लिक के अलावा फक्त मराठी और बॉक्स सिनेमा चैनल भी आरोपी है। TRP किसी भी चैनल के लिए इसलिए जरूरी होती है, क्योंकि इसी आधार पर उसे विज्ञापन मिलते हैंओ।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अग्निपथ के खिलाफ जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन में युवाओं ने भाजपा कार्यालय में लगाईं आग

News Times 7

बेहतर स्वास्थ्य और खाली बेड दिखाए जाने वाले झूठ को हाईकोर्ट ने पकड़ा और लगाई योगी सरकार को झाड़

News Times 7

उत्तराखंड में 1 दिन में 31 अंडे देकर मुर्गी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़