News Times 7
Other

BJP के सुधांशु त्रिवेदी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए

राज्यसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। यह सीट भाजपा के ही नेता, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की निधन के बाद खाली हुई थी। उत्तर प्रदेश की इस राज्यसभा की सीट के लिए शुक्रवार को त्रिवेदी ने नामांकन किया था। इस सीट पर किसी दूसरी पार्टी ने कैंडिडेट नहीं उतारा था, ऐसे में चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी। सुधांशु त्रिवेदी अकेले उम्मीदवार थे। उनको सांसद चुन लिया गया।

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली 2018 में राज्यसभा सांसद चुने गए थे। ऐसे में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए सुधांशु त्रिवेदी का कार्यकाल पांच साल का होगा।sudhanshu
उत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वो लंबे समय से टीवी पर भाजपा का पक्ष रखते दिखते रहे हैं। उत्तर प्रदेश की इस सीट पर भाजपा के कई नेताओं का नाम चर्चा में था। इनमें पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी का नाम आगे चल रहा था। सब पर तरजीह देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए सुधांशु त्रिवेदी को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया था।

Related posts

NCRB रिपोर्ट : न डिबेट न CBI जांच -2019 में 42,480 किसानों-मजदूरों ने की आत्महत्या

News Times 7

खुद की शादी में 3 घंटे लेट पहुंचे थे शत्रुघ्न सिन्हा, 5 साल डेट के बाद की थी शादी :

News Times 7

PM मोदी का दावा- कोविड दौरान भारत ने दुनिया को दिखाई अद्भुत क्षमता, बचाई कई लोगों की जान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़