News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

सपना चौधरी ने स्टेज पर तूफानी अंदाज में यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

सपना चौधरी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है…देखें Video

सपना चौधरी ने स्टेज पर तूफानी अंदाज में यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

नई दिल्ली: 

सपना चौधरी  के डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. उनका फिर से एक डांस वीडियो यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है. वीडियो में उन्होंने धमाकेदार डांस किया है. सपना चौधरी के डांस परफॉर्मेंस को देखने भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी  कैसे सुपरहिट हरियाणवी सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. भोजपुरी , पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी  फिल्मों में अपने आर्ट से नाम कमाने वाली सपना चौधरी का यह डांस वीडियो भी खूब पसंद किया जा रहा है.

सपना चौधरी  के इस डांस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 98 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह क्रम जारी है. उनके इस वीडियो को जवान म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है. वैसे भी सपना चौधरी का कोई भी डांस वीडियो करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आते है. हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग हरियाणवी सॉन्ग ‘डोप छोरा’ रिलीज हुआ था. इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी ‘बिग बॉस 11’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

Related posts

‘आर्थिक वृद्धि में तेज गिरावट हम सभी के लिए चिंताजनक है!

News Times 7

कोरोना संक्रमण की रफ्तार मे कमी पर मौत के रफ्तार पहले जैसे, जानिए बिते 24घंटे के हाल….

News Times 7

लोकसभा में सोनिया गांधी बोली- फेसबुक-ट्विटर जैसी कंपनियां खास नेताओं और पार्ट‍ियों को पहुंचा रहीं फायदा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़