News Times 7
बड़ी-खबरस्वस्थ

कोरोना देश में LIVE:भाजपा नेता मनोज तिवारी का दावा- अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, 7 दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था; देश में कुल 21.55 लाख केस

भाजपा नेता मनोज तिवारी का दावा- अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, 7 दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था; देश में कुल 21.55 लाख केस

  • बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 65 हजार से ज्यादा मरीज मिले, 52 हजार 135 ठीक हुए, 875 की मौत हुई
  • महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 12 हजार 822 केस आए, 1 हजार 80 नए केस के साथ आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा
  • भाजपा नेता मनोज तिवारी ने दावा किया है कि गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी। शाह की रिपोर्ट 2 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 65 हजार 156 मरीज मिले और 52 हजार 135 मरीज ठीक हो गए। गुजरात, केरल, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बीते 24 घंटे में जितने नए केस आए, उनसे ज्यादा मरीज ठीक हो गए। इनके अलावा दादरा एवं नगर हवेली, चंडीगढ़ और मिजोरम में नए केस और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बराबर रही।

    देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 21.55 लाख केस आ चुके हैं। अच्छी बात है कि इनमें से 14.81 लाख से ज्यादा ठीक हो गए हैं। 6.30 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 43 हजार 482 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

    महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 12 हजार 822 संक्रमित मिले। यहां एक दिन में पहली बार इतने केस आए। इसके साथ ही राज्य में कुल केस का आंकड़ा भी 5 लाख के पार हो गया। 10 हजार 80 नए केसों के साथ आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

    Advertisement

    अपडेट्स…

    • आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार को एलुरु रोड स्थित होटल स्वर्ण पैलेस में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। होटल को कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। इसे रमेश हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए किराए पर लिया था।
    • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या 14.79 लाख से ज्यादा हो गई है। रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। यह अब बढ़कर 68.32% हो गया है जबकि मृत्यु दर 2.04% है। देश में अब तक 2 करोड़ 33 लाख 87 हजार 171 सैंपल की जांच हो चुकी है।
    • केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ने ट्वीट करके यह खबर दी।
Advertisement

Related posts

जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम

News Times 7

दिल्ली: गैंगरेप पीड़िता को 10 लाख रुपए की सहायता, केजरीवाल बोले- फास्ट-ट्रैक कोर्ट में केस लड़ दिलवाएंगे न्याय

News Times 7

पटना में नीतीश सरकार ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर फिर से बरपाया कहर ,जमकर चटकी लाठियां

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़