News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

पश्‍च‍िम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी गंभीर रूप से घायल, स‍िर पर लगी गहरी चोट

पश्‍च‍िम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. बताया जा रहा है क‍ि मुख्‍यमंत्री के स‍िर पर गहरी चोट लगी है. ऑल इंड‍िया तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. उन्‍होंने ट्वीट करके ल‍िखा है क‍ि उन्‍हें गंभीर चोटें आई है और सब लोग उनके ल‍िए प्रार्थना करें.

एसएसकेएम अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार, 69 वर्षीय ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता के बालीगंज जिले में एक कार्यक्रम से लौटने के तुरंत बाद फिसल गईं और उनका सिर अपने घर के फर्नीचर पर टकरा गया. बताया जा रहा है क‍ि टीएमसी नेता अभ‍िषेक बनर्जी उन्‍हें इलाज के ल‍िए एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया है. अस्‍पताल में भर्ती ममता बनर्जी बार-बार घर वापस लौटने की जि‍द कर रही हैं. उनका कॉनवॉय अस्पताल में तैयार है. संभावना है कि ममता बनर्जी घर में ही चोटिल हुईं हैं हालांक‍ि अभी तक कोई पुख्‍ता ऑफिशियल जानकारी नहीं है

ममता बनर्जी की चोट की खबर उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए टीएमसी ने एक्स पर ल‍िखा है क‍ि हमारी चेयरपर्सन ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है. कृपया उनके ल‍िए प्रार्थनाएं करें.

Related posts

एयर इंडिया की फ्लाइट के रूस में इमरजेंसी लैंडिंग का मामला आया सामने

News Times 7

दुमकावासियों को केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, 24 जनवरी से दुमका-पटना एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर होगी रवाना

News Times 7

:पवित्र मानसरोवर के किनारे मिसाइलों की साइट बना रहा चीन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़