News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

केजरीवाल और दिल्ली के उपराज्यपाल फिर से आमने सामने,अधिकारियों को निर्देश,उपराज्यपाल से सीधे आदेश लेना बंद करें

delhi –केजरीवाल सरकार ने अपने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे दिल्ली के उपराज्यपाल से सीधे आदेश लेना बंद करें. सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग सचिव को निर्देश दिए हैं. ट्रांजेक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स (टीबीआर) का सख्ती से पालन करें. सचिवों को निर्देश दिया गया है कि एलजी से मिलने वाले किसी भी सीधे आदेश के संबंध में संबंधित मंत्री को रिपोर्ट करें. कहा गया है कि संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन कर चुनी हुई सरकार को दरकिनार कर उपराज्यपाल, सचिवों को सीधा आदेश जारी कर रहे हैं.

निर्देश में कहा गया है कि एलजी के ऐसे असंवैधानिक सीधे आदेशों को लागू करना टीबीआर के नियम 57 का उल्लंघन माना जाएगा. एलजी की तरफ से दिया जाने वाला ऐसा कोई भी आदेश, संविधान और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है. संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू कराने के‌ लिए सरकार की ओर से गंभीरता से काम किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement

Related posts

बिहार के भागलपुर जिले में टिफिन बम ब्लास्ट 7 साल के बच्चे की मौत मौके पर अफरातफरी

News Times 7

सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे की कहानी जो पहले कभी नहीं देखी!

News Times 7

करोड़ों के कीमत की करीब 120 किलो ड्रग्स गुजरात में एटीएस ने किया बरामद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़