120 किलो ड्रग्स के साथ कुछ तस्करों को गुजरात की एटीएस ने पकड़ा है इसकी बाजार कीमत 6 करोड़ बताई जा रही है। इस बात की जानकारी गृहमंत्री हर्ष संघवी ने दी। उन्होंने गुजरात के डीजीपी इस मामले की विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कुछ देर में देंगे। संघवी ने ट्वीट कर बताया कि गुजरात पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। राज्य से ड्रग्स के खात्मे के लिए गुजरात पुलिस कमर कस चुकी है और आगे बढ़ रही है। 
