News Times 7
देश /विदेशब्रे़किंग न्यूज़

बिहार के भागलपुर जिले में टिफिन बम ब्लास्ट 7 साल के बच्चे की मौत मौके पर अफरातफरी

बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां टिफिन बम ब्लास्ट की घटना हुई है. ब्लास्ट की इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है. बम ब्लास्ट की इस घटना के बाद मौके से दो जिंदा टिफिन बम भी मिले हैं. मौके पर नाथनगर थाना पुलिस पहुंच कर घटना की जांच कर रही है. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि नाथनगर थाना क्षेत्र मकदूम साह दरगाह घाट पर सोमवार को रोज की तरह ही बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान नया टिफिन देख कर एक बच्चे ने बम को उठा लिया. इस दौरान टिफिन उठाते ही जोरदार ब्लास्ट के साथ बम फट गया. बम ब्लास्ट की इस घटना में बच्चा गम्भीर रूप से जख्मी हो गया.Tiffin bomb explodes in Bhagalpur, 7 year old child dies

बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन घायल बच्चे की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई. लगातार नाथनगर इलाके में बम ब्लास्ट की घटना सामने आ रही है जिससे इलाके में दहशत का माहौल कायम है. इससे पहले भी दो बम ब्लास्ट बीते सप्ताह में हो चुके हैं लेकिन उनका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया वहीं तीसरा बम ब्लास्ट आज फिर हो गया है जिससे लोग दहशत में हैं. बम विस्फोट में मृत बच्चे का नाम अमृत कुमार दास है जो 7 साल का है. उसके पिता का नाम आनंद कुमार दास है जो मखदूम शाह दरगाह का रहने वाला है.Two killed many injured in bomb blast instances of bhagalpur since 5 days  bramk - Newsdogg

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

हरियाणा में बढी लाकडाउन मे सख्त पाबंदी ,शादी और श्राद्ध मे सिर्फ 11लोगो को अनुमति, पाबंदी 17 मई तक जारी

News Times 7

कोरोना को लेकर राहुल का हमला, कहा- 20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी

News Times 7

स्‍टूडेंट क्रेडिट कार्ड की ख़ास स्‍कीम से अब तक बिहार के बच्चो में बटे 2041 करोड़ रुपये जानिये कितने बच्चो को हुआ लाभ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़