News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

2500 करोड़ रुपये में मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर ,बीजेपी विधायक के दावे पर कांग्रेस ने साधा निशाना

बीजेपी विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने हाल ही में दावा किया था कि कुछ लोगों ने उनसे संपर्क करके कहा था कि अगर वो 2500 करोड़ रुपये का इंतजाम कर लें तो उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. इसके बाद से जांच की मांग कर रही कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि बीजेपी को इससे ज्यादा और क्या सबूत चाहिए.

ANI के मुताबिक, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि जब बासनगौड़ा पाटिल यतनाल के पास सब कुछ उपलब्ध है तो उन्हें (बीजेपी को) और क्या सबूत चाहिए? हम किसी का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं. लेकिन (भाजपा को) पूछना चाहिए कि किसने उन्हें 2500 करोड़ के बदले सीएम पद की पेशकश की थी. इससे पहले, शिवकुमार ने कहा था कि यतनाल पूर्व मंत्री हैं, इसलिए उनके बयान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसे गंभीरता से लेकर केस दर्ज किया जाना चाहिए. कांग्रेस इस मामले की जांच की मांग करती है. यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है. इस पर देश में बहस होनी चाहिए.

बता दें कि भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने गुरुवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में नेताओं को आगाह करते हुए कहा था कि राजनीति में एक बात समझ लो. आपको सियासत में कई ऐसे चोर मिलेंगे, जो आपसे संपर्क करेंगे और कहेंगे कि वो आपको टिकट दिलवा देंगे. आपको दिल्ली ले जाएंगे. सोनिया गांधी से मिलवाने की बात करेंगे. जेपी नड्डा से मुलाकात कराने की बात करेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग मेरे जैसों के साथ भी ये सब कर चुके हैं. कुछ लोग दिल्ली से मेरे पास आए थे. दावा कर रहे थे कि वो मुझे मुख्यमंत्री बनवा देंगे, बस मुझे 2500 करोड़ रुपये का इंतजाम करना है.कर्नाटकः 2500 करोड़ में CM पद का ऑफर! BJP विधायक के दावे पर बोली कांग्रेस,  और क्या सबूत चाहिए - on karnataka bjp mla basanagouda yatnal claim of cm  post for 2500विजयपुरा से विधायक यतनाल ने बेलगावी में कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो वाजपेयी सरकार में आडवाणी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली जैसों के साथ काम कर चुका है. मैंने ये ऑफर देने वालों से पूछा था कि तुम लोगों को पता भी है कि 2500 करोड़ कितने होते हैं. कोई इतना पैसा अपने पास रखता है क्या? उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत लोग घूमते रहते हैं, इसलिए बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है. बता दें कि ये विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं.

Related posts

पीएम मोदी जल्द दे सकते है काशी को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की सौगात

News Times 7

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा14 ने गंवाई जान

News Times 7

243सीटो मे राजद और कांग्रेस ने खेला सवर्ण कार्ड ,कांग्रेस ने 70 सीटों में 32 पर सवर्ण उम्मीदवार उतार कर भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़