News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के कोक प्लांट में शनिवार को हुआ बड़ा हादसा

जमशेदपुर में टाटा स्टील के कोक प्लांट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. प्लांट में पहले जोरदार धमाका हुआ, उसके बाद आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आग बुझाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियों को लगाया गया है. बताया जा रहा है कि प्लांट में गैस कटिंग और वेल्डिंग के दौरान गैस लीक होने से ये हादसा हुआ. घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट किया है.Fire breaks out at Tata Steel Plant in Jharkhand three workers injured -  झारखंड के टाटा स्टील प्लांट में तेज धमाके के बाद लगी आग, तीन मजदूर घायल

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट में लिखा कि जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है. जिला प्रशासन के अधिकारी टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाही में जुटे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, विस्फोट इतना भयानक था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई. धमाके की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए. इस घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है. दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि कोक प्लांट के बैट्री नंबर पांच, छह व सात के बीच यह धमाका हुआ है

टाटा स्टील ने एक बयान में बताया कि शनिवार सुबह करीब 10.20 बजे कोक प्लांट की बैटरी नंबर 6 की गैस लाइन में एक धमाका हुआ. अभी बैटरी नंबर 6 को बंद कर दिया गया है. उसे अलग करने का काम चल रहा है. बयान में बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और दमकलें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है. हालात अब काबू में हैं.धमाके की आवाज से दहशत; खाली कराया गया परिसर, गैस रिसाव रोकने की कोशिश | Tata  Steel Jamshedpur Plant Blast Video Updates | Two Injured as explosion In  Jamshedpur - Dainik Bhaskar

मिली जानकारी के मुताबिक, बैटरी नंबर पांच, छह, सात की गैस लाइन में जब गैस कटिंग और वेल्डिंग का काम हो रहा था, तभी पाइप लाइन से गैस का रिसाव होने लगा. गैस लाइन में कोक ओवन गैस थी, जिसे कार्बन मोनोआक्साइड भी कहा जाता है. यह काफी ज्वलनशील होती है. धमाके के बाद इसने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया.Video: जमशेदपुर में टाटा स्टील के कोक प्लांट में जबरदस्त विस्फोट से लगी आग,  3 मजदूर जख्मी - massive blast in tata steel coke plant caught fire 3  contractual workers injured nodmk8 ...

Related posts

राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने मोदी सरकार पर कसा तंज- गाजीपुर बॉर्डर की सुरक्षा पाकिस्तान बॉर्डर से भी ज्यादा सख्त

News Times 7

रंगीन मिजाज प्रोफेसर छात्राओं को भेजता था न्यूड तस्वीर करता था अश्लील चैटिंग, जानिये और भी गंदे कारनामे

News Times 7

ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए बड़ी खबर ,1 अक्टूबर से गेम खेलने पर देना होगा 28% टैक्स

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़