News Times 7
Otherदुर्घटनाबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा14 ने गंवाई जान

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है इस सड़क हादसे में करीब 14 लोगों की मौत हो गई है यह मामला मानिकपुर थाना के देशराज इंदिरा का है जहां शादी के बाद बारात से लौट रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़ी एक ट्रक में जा घुसी गुरुवार को देर रात हुई इस भीषण सड़क हादसे में 14 लोग मौके पर ही जान गवा दिए जबकि अंदेशा यह है कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है सभी बाराती शेखपुर गांव में अपने परिवार के निजी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे इस सड़क हादसे में शिकार 14 लोगों में से 6 नाबालिग भी हैं हादसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को गैस कटर से काटकर सभी 14 लोगों का शो बाहर निकाला क्योंकि गाड़ी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी क्षतिग्रस्त गाड़ी में किसी के भी बाहर निकलने की कोई गुंजाइश नहीं बची थी पुलिस को इस रेस्क्यू में तकरीबन 2 घंटे से ज्यादा का समय लग गया!

सभी के शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, 12 बाराती कुंडा कोतवाली के जिगरापुर चौसा गांव के रहने वाले हैं, जबकि बोलेरो चालक समेत दो लोग कुंडा इलाके के अन्य गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं.

Related posts

बिहार विधानसभा का पहला सत्र आज से सदन में दिखेंगे कई बड़े बदलाव

News Times 7

दिल्ली में बढ़ा कोरोना का खतरा केंद्र सरकार की लोगो को नसीहत, बोला सतर्क रहें, आ सकती हैं नई गाइडलाइंस

News Times 7

मनमोहन सरकार के मुकाबले मोदी सरकार में NPAचरम पर 46 लाख करोड़ सिर्फ 6 साल में डूबे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़