News Times 7
क्राइम

मुंबई में बंदूक की नोक पर 1 करोड़ की लूट

मुंबई: के मुलुंड इलाके में बुधवार को तीन अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक कार्यालय से करीब 1 करोड़ रुपये लूट लिये। बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। इस घटना का वीडियो जारी किया है जिसमें कार्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज में इस घटना को अंजाम दे रहे बदमाशों को साफ देखा जा सकता है कि कैसे बंदूक की नोक पर वह नोट अपने बैग में भर रहे हैं।

बंदूक की नोक पर जौहरी को लूटा

जोधपुर पुलिस ने बीते शनिवार को माता का थाना क्षेत्र में एक जौहरी से बंदूक की नोक पर लूट का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने गन प्वाइंट पर लूट को अंजाम दिया। आरोपी ने रैकी कर लूट की योजना बनाई थी। रेलवे स्टेशन से कार किराए पर ली गई थी। पुलिस को बताया कि कार से नंबर प्लेट निकालने के बाद पुलिस जौहरी की दुकान पर लूटपाट करने आई थी। सोने-चांदी की बोरियां मांगने पर जौहरी ने नहीं दी, जिस पर नकाबपोश लुटेरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी तो मिस फायर के चलते जौहरी की नकाबपोश से भिड़ंत हो गई। लुटेरों ने जौहरी के गले से सोने की चेन खींची और लूट कर भाग गया। जौहरी ने माता का थाना थाने में मामला दर्ज कराया है। जांच के बाद पुलिस ने दो नकाबपोश आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related posts

शराब घोटाले मामले में आरोपी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 5 फरवरी तक बढ़ा

News Times 7

Adopt a self-regulation model for tech industries

Admin

CBI की रेड में मिला 45 करोड़ का सोना गायब ,कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़