News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

ब्रांड वैल्यू में सलमान, अक्षय और शाहरुख से आगे निकलीं प्रियंका, निक की लग गई लॉटरी…

बॉलीवुड एक्टर से लेकर ग्लोबल आइकॉन तक प्रियंका चोपड़ा की जर्नी काफी शानदार रही है. प्रियंका ने फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था और तबसे प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. क्वांटिको के बाद उन्हें इंटरनेशनल पहचान मिली. इसके बाद वह कई हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अब प्रियंका ने अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहरुख खान को पछाड़ दिया है.

दरअसल, ऑनलाइन सेंटिमेंट एनालाइसिस कम्पनी चेकब्रांड की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रांड वैल्यू की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा इन स्टार्स को पछाड़कर टॉप पर हैं. ये डाटा 26 टॉप स्टार्स के सोशल मीडिया को देखकर एनालाइज किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की ब्रैंड वैल्यू 2.65 बिलियन है. प्रियंका के बाद अक्षय कुमार की 2.60 विलियन है.

इन दोनों स्टार्स के बाद सलमान खान की ब्रैंड वैल्यू 2.52 बिलियन है और दीपिका पादुकोण की 2.11 बिलियन. वहीं शाहरुख खान की 2.09 बिलियन है.

ये डाटा अग्स्त से अक्टूबर 2020 तक का है. हालांकि ओवरऑल ब्रांड स्कोर में शाहरुख खान 41.76 के साथ टॉप पर हैं. ओवरऑल ब्रांड स्कोर में कंगना रनौत 9.87 के साथ सबसे नीचे हैं.

बता दें कि हाल ही में प्रियंका की अपकमिंग फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है. ट्रेलर में राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा तो दमदार हैं हीं, लेकिन आदर्श गौरव का किरदार फिल्म में अलग ही सबका ध्यान खींच रहा है. ट्रेलर में नजर आ रहा है कि कैसे आदर्श गौरव ने एक नौकर से खुद को रईस आदमी बनाया. फिल्म में न केवल आदर्श गौरव की एक्टिंग बल्कि उनके डायलॉग्स भी काफी जबरदस्त हैं.

फिल्म रामिन बहरानी द्वारा डायरेक्ट, प्रोड्यूस और लिखी गई है. फिल्म द न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर बुक द व्हाइट टाइगर पर आधारित है.

Related posts

मंगलवार को सीबीआई उनका बैंक लॉकर देखने आने वाली है मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा

News Times 7

MCD में भाजपा की 15 सालों की बादशाहत खत्म

News Times 7

आरा मे सुपर लीग फ़ुटबॉल मैच में किंगफिशर ने पिरौटा को हरा कर सेमीफाइनल में किया जगह सुनिश्चित

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़