News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

इस वजह से नहीं हो पाई रणबीर-आलिया की शादी, एक्टर ने किया खुलासा…

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी का सभी को इंतजार है. इस साल की शुरुआत में खबरें आई थीं कि दिसंबर के महीने में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं मगर कोरोना वायरस ने रणबीर-आलिया (Ranbir-Alia Marriage) की शादी पर ग्रहण लगा दिया. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने शादी पर बात करते हुए कहा कि अगर कोरोनावायरस महामारी नहीं होती तो उनकी आलिया भट्ट से शादी हो चुकी होती.

इस इंटरव्यू में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने यह भी बताया कि अब वो जल्द ही शादी करेंगे. इस इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने आलिया की तारीफ भी की. रणबीर कपूर ने आलिया को अपने से ज्यादा टेलेंटेड बताया. रणबीर ने कहा कि आलिया ने लॉकडाउन के दौरान कई नए हुनर सीखे. आलिया ने लॉकडाउन में गिटार से लेकर स्क्रीनराइटिंग तक की क्लास ली है. रणबीर ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दिनों में हर दिन दो से तीन फिल्में देखी हैं.

बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने रिश्ते पर ऑफिशियल की मुहर लगा चुके हैं. आलिया-रणबीर के केमिस्ट्री फैंस को भी काफी पसंद आती है. जल्द ही दोनों निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित, आरआरआर (RRR) की शूटिंग शुरू की है. फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, ओलिविया मॉरिस सहित कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह एक काल्पनिक कहानी है जो भारत के स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी.

Related posts

गुजराती पुलिस कांस्टेबल निकला मेरठ के MBA स्टूडेंट का हत्यारा, पंजाब से पकड़ा गया

News Times 7

लालू यादव के करीबी रहे RJD के बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन का शनिवार सुबह कोरोना से निधन

News Times 7

रेप केस के आरोपी मंत्री महेश जोशी के बेटे के ऊपर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़