News Times 7
खेलटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

IPL 2022 में खेलेंगी दो नई टीमें, बीसीसीआई ने दी 10 टीमों को मंजूरी…

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के फैंस के लिए बड़ी खबर है. आईपीएल में अब 2 और नई टीमें नजर आने वाली हैं. बीसीसीआई ने अहमदाबाद में हुई 2 और नई टीमों को मंजूरी दे दी है. बीसीसीआई ने फैसला किया है कि साल 2022 से आईपीएल 10 टीमों का टूर्नामेंट होगा. फिलहाल आईपीएल में 8 टीमें हिस्सा लेती हैं. बता दें पहले कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल 2021 से ही 2 टीमें बढ़ाई जा सकती हैं लेकिन इस साल मेगा ऑक्शन भी होनी है जिसकी वजह से 10 टीमों को 2022 से खिलाया जाएगा.

अडानी और गोयनका खरीदेंगे नई टीमें?
आईपीएल की 2 नई टीमों के मालिक कौन होंगे ये सवाल सभी के लिए काफी दिलचस्प है. खबरों के मुताबिक आईपीएल टीम खरीदने की रेस में अडानी ग्रुप और संजीव गोयनका आगे रहेंगे. आईपीएल में एक टीम अहमदाबाद की हो सकती है जिसे खरीदने की मंशा अडानी ग्रुप पहले ही जाहिर कर चुका है. अब तो अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी बन चुका है.

नए अंदाज में होंगे मैचबता दें साल 2022 में जब 10 टीमें आईपीएल में खेलती दिखेंगी तो उसके फॉर्मेट में भी बदलाव हो सकता है. फिलहाल आईपीएल राउंड रॉबिन अंदाज में खेला जाता है जिसमें हर टीम एक-दूसरे से 2-2 बार भिड़ती है और ज्यादा अंक पाने वाली 4 टीमें क्वालिफायर खेलती हैं. लेकिन 10 टीमों के साथ फॉर्मेट कुछ अलग होने की संभावना है. जिसमें टीमों को दो ग्रुप में बांटने की बात कही जा रही है. हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

एजीएम से आई दो और बड़ी खबर
अहमदाबाद में हुई बीसीसीआई एजीएम से दो और बड़ी खबर सामने आई. सूत्रों के मुताबिक सभी प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों (महिला और पुरूष दोनों) को कोरोना महामारी के कारण घरेलू सत्र सीमित रहने की उचित भरपाई की जायेगी.

Related posts

दूसरे टेस्ट से पहले मार्क वुड हुए बाहर, उनके स्थान पर ये खिलाड़ी करेंगे इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू

News Times 7

Tecno Phantom X स्मार्टफोन 48MP डुअल सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च , जानें कीमत और फीचर्स कहाँ मिलेगा

News Times 7

प्याज की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया, मदर डेयरी के सफल आउटलेट पर मिलेगा ₹25 प्रति किलो

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़