News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़भूकंप

भूकंप:नेपाल में भूकंप के तेज झटके, बिहार के कई जिलों में भी दिखा असर

  • भूकंप के झटके दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में महसूस किए गए
  • भूकंप का केंद्र काठमांडू घाटी था वहां भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.0 थी

नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को सुबह 5:19 बजे भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। भूकंप का असर बिहार के कई इलाकों में दिखा। पटना में भी लोग धरती कांपने से डर गए। कई लोग डर के मारे घर से बाहर निकल आए।

भूकंप के झटके दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में महसूस किए गए। बिहार में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.9 थी। भूकंप का केंद्र काठमांडू घाटी था वहां तीव्रता 6.0 थी।

इस भूकंप ने पटना के लोगों को पांच साल पहले आए भूकंप की याद ताजा करा दी। 2015 में आए भूकंप का केंद्र नेपाल के पोखरा में था। नेपाल में 7.9 तीव्रता वाले भूकंप से करीब 9000 लोगों की जान चली गयी थी। बिहार में भी लोग हताहत हुए थे। पटना में कई घरों में दरार पड़ गए थे।

Related posts

पासपोर्ट फर्जीवाड़ा मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 50 से अधिक जगहों पर छापेमारी

News Times 7

243सीटो मे राजद और कांग्रेस ने खेला सवर्ण कार्ड ,कांग्रेस ने 70 सीटों में 32 पर सवर्ण उम्मीदवार उतार कर भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की

News Times 7

जावड़ेकर के ‘4 फीसदी’ पर भड़के केजरीवाल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़