News Times 7
चुनावबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

विडियो-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मांड्या शहर में एक विशाल रोड-शो के दौरान हुआ गर्मजोशी से स्वागत

मांड्या (कर्नाटक): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मांड्या शहर में एक विशाल रोड-शो के दौरान गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने भी भीड़ में शामिल लोगों पर वापस फूलों की पंखुड़ियां फेंककर अपने उद्गगार जाहिर किये. मोदी ने रास्ते के दोनों ओर कतारबद्ध खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. उन्हें अपनी कार के बोनट पर एकत्रित फूलों की पंखुड़ियों को उठाकर भीड़ पर फेंकते देखा गया। वह अपनी कार से उतरे और उनके स्वागत में प्रस्तुति देने वाले लोक कलाकारों से मिले.

प्रधानमंत्री देश को बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे समर्पित करने संबंधी कार्यक्रम के लिए इस जिले में थे. इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग-275 के बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसुरु खंड को छह लेन का बनाना शामिल है. करीब 118 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को लगभग 8,480 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित किया गया है. इससे बेंगलुरु और मैसुरु के बीच यात्रा का समय लगभग तीन घंटे से घटकर करीब एक घंटा 15 मिनट हो जाएगा.

पीएम मोदी के रोड शो के सियासी मायने
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पुराने मैसूरु क्षेत्र में अच्छी-खासी सीट जीतने पर ध्यान केंद्रित करती दिख रही है, जहां वह पारंपरिक रूप से कमजोर रही है. कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं.

पीएम मोदी के 1.8 किलोमीटर लंबे रोडशो के लिए पूरे रास्ते को भगवा रंग से सजाया गया. पूरे रास्ते पर भाजपा के झंडे, पोस्टर और बैनर लगाए गए. अपनी कार के ‘रनिंग बोर्ड’ पर खड़े होकर मोदी ने सड़कों और आसपास की इमारतों पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. भीड़ में शामिल लोगों को ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाते देखा गया.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related posts

सुनील चंद्रा होंगे देश के अगले चीफ इलेक्शन कमिश्नर

News Times 7

ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद बदले सुर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के मोदी सरकार हर मोर्चे पर बताया फेल

News Times 7

आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव पर नजर ,दलित समीकरण साधने में जुटे अखिलेश ,प्रमोशन में आरक्षण पर यूटर्न

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़