News Times 7
कोरोनाब्रे़किंग न्यूज़

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह 24 घंटे में 89,019 नए मरीज जबकि 713 की मौत

बीते 24 घंटे में 89,019 नए मरीज मिले हैं। इसके मुकाबले सिर्फ 44,176 संक्रमित ठीक हुए हैं, जबकि इस महामारी से 713 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 44,123 की बढ़ोतरी हुई है। एक दिन में संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा पहले पीक से सिर्फ 9,000 दूर है। इससे पहले 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे, इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था।Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News 26382 New Covid 19  Infections Reported In Last 24 Hours 387 People Died - Coronavirus India:  बीते 24 घंटे में 33 हजार ने

देश में अब तक करीब 1.24 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.64 लाख ने जान गंवाई है। 6.55 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।महाराष्ट्र में 12,614 तो पंजाब में 1,033 नए केस, त्रिपुरा में 167 ताजा  मामले - Jansatta

कोरोना अपडेट्स…

Advertisement
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को श्रीनगर के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। फारूक की कोरोना रिपोर्ट 30 मार्च को पॉजिटिव आई थी।
  • मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने संकेत दिए हैं कि शहर में मंदिर और मॉल फिर से बंद हो सकते हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में सरकार कुछ नए और कठोर कदम उठा सकती है।Coronavirus Covid 19 Cases Today Latest News 73272 New Cases & 926 Deaths  Reported In Last 24 Hours - Coronavirus India: देश में लगातार दूसरे दिन  कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों
  • महाराष्ट्र में अब सिर्फ 8 दिनों का स्टॉक ही ब्लड बैंक में बचा हुआ है। यह डराने वाला खुलासा राज्य के मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने किया है। उन्होंने युवाओं से ब्लड डोनेट करने अपील की है।
  • महाराष्ट्र में 31 से 40 साल की उम्र वाले सबसे ज्यादा संक्रमित हुए हैं। डॉक्टर इसका कारण इस उम्र के लोगों का घर से ज्यादा बाहर निकालना मानते हैं। वहीं, सबसे कम सिर्फ 147 संक्रमित 101-110 साल के बीच का है।
  • मुंबई एयरपोर्ट पर अब सिर्फ 600 रुपए में RT-PCR की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पहले 850 रुपए लिए जाते थे।Coronavirus Cases Today Latest News 55342 New Cases & 706 Deaths In Last 24  Hours 6227296 Patients Cured - Coronavirus India: देश में कोरोना के मामलों  में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें 75 साल से अधिक उम्र के लोगों, दिव्यांगों और बिस्तर से उठने में असमर्थ लोगों को घर जाकर कोविड-19 वैक्सीन लगाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का कोर्ट से अनुरोध है कि वह इस संबंध में केंद्र, महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को निर्देश दे।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज के 13 स्टूडेंट और दो स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक ये लोग डलहौजी ट्रिप पर गए थे। वहां से लौटने पर ये पॉजिटिव पाए गए।LIVE India Coronavirus Updates: over one lakh 37 thousand corona Active  Case and 8102 death due to coronavirus
  • 6 प्रमुख राज्यों के हाल…
    1. महाराष्ट्र

    यहां शुक्रवार को 47,913 नए मरीज मिले। 24,126 मरीज ठीक हुए और 481 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 29.04 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 24.57 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 55,379 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 3.90 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।Coronavirus In Up Covid 19 Live Update New Cases Found Deaths And Recovered  - यूपी में कोरोना Live: प्रदेश में 6685 एक्टिव मरीज, अब तक 21,549 संक्रमित  - Amar Ujala Hindi News Live
  • 2. पंजाब
    यहां शुक्रवार को 2,873 नए मरीज मिले। 2,002 ठीक हुए, जबकि 57 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.45 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.13 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,983 की मौत हुई है। फिलहाल 25,458 लोगों का इलाज चल रहा है।Coronavirus in India Highlights: तमिलनाडु में कोरोना के 2147 नए मामले,  संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार, देश में संक्रमितों की संख्या 3,54,065  पहुंचा - Jansatta
  • 3. दिल्ली
    यहां शुक्रवार को 3,594 नए केस आए। 2,084 मरीज ठीक हुए और 14 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.68 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.45 लाख ठीक हुए हैं और 11,050 ने जान गंवाई है। अभी 11,994 का इलाज चल रहा है।UP Corona Virus Update: यूपी में कोरोना विस्फोट, पहली बार एक दिन में मिले  7000 से अधिक नए मरीज - Up corona virus more than new covid cases found in  one day -
  • 4. मध्यप्रदेश
    यहां शुक्रवार को 2,777 नए मरीज मिले। 1,482 लोग ठीक हुए, जबकि 16 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.77 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,014 की मौत हुई है। फिलहाल 19,336 लोगों का इलाज चल रहा है।दिल्ली में आज से शुरू होगा दूसरा सेरो सर्वे, लोगों के घर-घर जाकर उनका हाल  जानेंगी स्वास्थ्य विभाग की 100 से ज्यादा टीमें - Jansatta
  • 5. गुजरात
    यहां शुक्रवार को 2,640 नए कोरोना मरीज मिले। 2,066 मरीज ठीक हुए, जबकि 11 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.12 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.94 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,539 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 13,559 लोगों का इलाज चल रहा है।India Coronavirus Updates: 4213 new cases and 1559 people recovered within  last 24 hours
  • 6. राजस्थान
    यहां शुक्रवार को 1,422 संक्रमितों की पहचान हुई। 499 मरीज ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.36 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.22 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,824 ने जान गंवाई है। फिलहाल 10,484 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Advertisement

Related posts

माफियाओं पर सख्त शिवराज बोले , गड़बड़ की 10 फीट जमीन में गाड़ दिया जाएगा

News Times 7

प्रशांत किशोर ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना कहा – बिहार में पूरी तरह विफल है शराबबंदी

News Times 7

BJP, अंबेडकर जयंती से शुरू होगा ‘घर-घर जोड़ो’ अभियान, देखें पूरा शेड्यूल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़