News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बुधवार को एक साथ करेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बुधवार को एक साथ रामलला के दर्शन करेंगे, देश में इस समय 11 राज्यों में भाजपा की सरकार है। देश के विभिन्न प्रांतों के मुख्यमंत्रियों का अयोध्या में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पहुंचने पर स्वागत किया।Image

जेपी नड्डा ने कही ये बातें
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्यों के सीएम अयोध्या पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह दिल की तमन्ना थी कि यहां भव्य राम मंदिर बने। यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण हो जाने के बाद वहां मुख्यमंत्रियों की एक बैठक हुई। हम सभी राम लला के दर्शन करना चाहते थे। हम बन रहे भव्य मंदिर का निरीक्षण भी करना चाहते थे। मुख्यमंत्री समय-समय पर मिलते रहते हैं। चूंकि सभी काशी आए थे तो वो साथ में राम लला के भी दर्शन करना चाहते थे। Image

मध्य प्रदेश, असम, गोवा और हरियाणा के सीएम भी पहुंचे अयोध्या
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अयोध्या पहुंचे हैं, जहां इन सब का स्वागत हुआ।Image

त्रिपुरा से लेकर अरुणाचल तक के मुख्यमंत्री पहुंचे अयोध्या
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव, बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी, अरुणाचल के सीएम प्रेमा खांडू और मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह अयोध्या पहुंचे चुके हैं। यहां यह लोग राम लला के मंदिर, हनुमान गढ़ी और सरयू घाट देखने जाएंगे।

विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के बाद अयोध्या में सियासत
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद आज अयोध्या में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम है। भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को डीएम नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भ्रमण कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। अफसरों की टीम ने हवाई पट्टी, पंचशील होटल, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल, राम जन्मभूमि परिसर की व्यवस्था को देखा। Image

अफसरों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाय। बताया गया कि महानुभावों का संभावित आगमन बुधवार को अयोध्या हवाई पट्टी पर दोपहर के आसपास होगा। इसके बाद बाईपास स्थित होटल जाएंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ी, सरयू घाट, राम की पैड़ी और वहां से लौटकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर का अवलोकन व दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद होटल पहुंचेंगे। फिर लखनऊ आदि के लिए प्रस्थान प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में कहीं भी मीडिया से वार्ता या संवाद नहीं है।Image

अपर मुख्य सचिव सूचना, अपर मुख्य सचिव गृह व कमिश्नर एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह, डीएम, एसएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के साथ अन्य मुख्यमंत्री महानुभावों को विशेष व हाई सुरक्षा प्राप्त है। उनके साथ स्थानीय सुरक्षा के साथ-साथ उनके ही सुरक्षा कर्मी आ रहे हैं। इनके कार्यक्रमों के कवरेज करने के लिए सूचना विभाग उत्तर प्रदेश व एएनआई आदि की टीम आ रही है, जो आवश्यकतानुसार आवश्यक फोटोग्राफ  व सूचनाओं को सोशल मीडिया, व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराएगी और स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन व सूचना विभाग से फोटो आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। Image

कोविड नियमों का रखा जा रहा विशेष ध्यान
कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था व कोविड 19 के संक्रमण का ख्याल रखा जाएगा। मीडियाकर्मियों को आवश्यक सूचनाएं और फोटोग्राफ उप सूचना निदेशक डॉ. मुरली धर सिंह व मुख्यमंत्री टीम उत्तर प्रदेश से उपलब्ध कराएंगी। उप सूचना निदेशक ने बताया कि सामान्य मीडियाकर्मियों को आने जाने का या बाहर से कवरेज करने पर कोई रोक नहीं है। जिला प्रशासन से जारी नहीं किया गया है। बाहर से कवरेज किया जा सकता है। एएनआई व दूरदर्शन से सजीव प्रसारण की भी व्यवस्था की जा रही है।Image

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

पटना के गांधी मैदान में 15 अगस्त समारोह में आम लोगों के प्रवेश पर रहेगी रोक, जानें गाइडलाइन

News Times 7

तेलंगाना में बारिश में 30 हैदराबाद में 15और लोगों की मौत

News Times 7

3करोड वोटो की गिनती पुरी, परिणाम मे एनडीए को स्पष्ट बहुमत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़