News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

पीएमसीएच में माफियागीरी का पप्पू यादव का आरोप, विपक्ष ने सरकार को घेरा, तेजस्वी यादव ने पीएमसीएच में मरीजों के बेड बेचे जाने का गंभीर आरोप लगाया

पटना. मुजफ्फरपुर की नाबालिग रेप पीड़िता बच्ची की मौत के मामले पर विपक्ष के नेता लगातार हमलावर हैं और पीएमसीएच की कुव्यवस्था को लेकर रोज नए आरोप लगा रहे हैं.मंगलवार को एक निजी टेलिविजन चैनल से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पीएमसीएच में डॉक्टरों की मिलीभगत से मरीजों के बेड बेचे जाते हैं. इसी कड़ी में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पीएमसीएच के अधीक्षक को लेकर कई सवाल उठाए हैं. पप्पू यादव ने पूछा है कि आखिर पीएमसीएच में किस तरह की माफियागीरी चल रही है?

पप्पू यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, PMCH में क्या माफियागिरी है कि यहां के अधीक्षक आई एस ठाकुर रिटायर होने के बाद तीन-तीन सेवा विस्तार पाकर उसी पद पर कायम हैं? उनकी पत्नी कम्युनिटी मेडिसिन विभाग PMCH में ही हैं, बेटी माइक्रोबायोलॉजी विभाग में वहीं पदस्थापित हैं. संयोग यह कि दामाद भी यहीं था और अभी LNJP अस्पताल पटना में ही हैं. मतलब स्वास्थ्य विभाग में माल दो और जमकर माल लूटो! पप्पू यादव ने पूछा कि आईएस ठाकुर को बार-बार एक्सटेंशन कहीं 5500 करोड़ से बनने वाले PMCH में चल रही लूट पर पर्दा डाले रहने के लिए तो नहीं मिल रहा है!

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में 9 साल की बच्ची के रेप के बाद पटना के पीएमसीएच में हुई मौत और अस्पताल की लापरवाही को लेकर अब विपक्ष लगातार सरकार को कठघरे में खड़े कर रही है.अब आरजेडी कार्यालय के मुख्य गेट पर कुढ़नी विधानसभा के आरजेडी कार्यकर्ताओं की ओर से एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाया गया है. इस पोस्टर में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और पंचायती राज मंत्री सह कुढ़नी विधानसभा के विधायक केदार गुप्ता की तस्वीर लगाई गई है और सरकार को घेरने का प्रयास किया गया है

Related posts

कौन चंद्रिका राय राय, मैं नहीं जानता किसी को, ससुर को लेकर तेज प्रताप का बयान….

News Times 7

आप ने अभी से शुरू की 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी,जानिये विशेष

News Times 7

खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन पर हुए आरपीजी हमले की ली जिम्मेदारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़