News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

राजेश कुमार बने आम आदमी पार्टी बक्सर के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता मनोज यादव और प्रदेश युवा महासचिव शुभम उपाध्याय की उपस्थिति में हुए मनोनीत

*राजेश कुमार बने आम आदमी पार्टी बक्सर के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष।*

*निखिल कुमार सिंह उर्फ निक्कू बने युवा जिलाध्यक्ष,बक्सर*

बिहार चुनाव के करीब आते ही बिहार में राजनीतिक पारा चरम पर है, वही अन्य संगठनों सहित राजनीतिक पार्टियों ने अपना विस्तार करना शुरू कर दिया है। आज उसी क्रम में बिहार आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज यादव व युवा प्रदेश महासचिव अधिवक्ता शुभम उपाध्याय की उपस्थिति में बक्सर जिले में व्यवहार न्यायालय बक्सर में कार्यरत राजेश कुमार को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया ,इसके साथ ही जिला जिला विधि प्रकोष्ठ के जिला सचिव- अधिवक्ता प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष- अधिवक्ता रजनीश रंजन श्रीवास्तव, जिला सचिव- अधिवक्ता मोहम्मद मुजफ्फर जी, जिला संयुक्त सचिव- अधिवक्ता विजय भूषण सहाय जी, जिला महासचिव- अधिवक्ता मो० अकरम जी, जिला प्रवक्ता- अधिवक्ता प्रेम तिवारी जी को मनोनीत करते हुए विधि प्रकोष्ठ की घोषणा कर के जिले मे संगठन को मजबूत किया गया।

Advertisement

बक्सर जिला के जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी नए पदाधिकारी को पार्टी से जोडते हुए पार्टी का पट्का, माला और टोपी पहना कर पार्टी मे स्वागत किया। रमेश वर्मा ने नए पदाधिकारी को जिम्मेवारी सौंपते हुए सभी विद्वान अधिवक्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि हमारे आम समाज का एक बुद्धिजीवी वर्ग अधिवक्ता होता है जो लोगों का मार्गदर्शन करता है और समाज को उन्नति प्रदान करता है। विकट परिस्थितियों में जहां कोई साथ नहीं होता है वहां अधिवक्ता खड़ा होकर के मार्गदर्शन करता है।

अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने सभी नए पदाधिकारी को भी शुभकामनाएं दी और बक्सर में विधि प्रकोष्ठ को मजबूत करने का आग्रह भी किया। नवनिर्वाचित विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा और प्रदेश से आए हुए प्रदेश प्रवक्ता मनोज यादव और बिहार प्रदेश के युवा महासचिव शुभम उपाध्याय का आभार प्रकट किया तथा जिला कार्यकारिणी को यह भरोसा भी दिलाया कि जिला में विधि प्रकोष्ठ को मजबूत किया जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में संरचनात्मक चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में इसका फायदा उठाया जा सके। आए दिन अन्य तरीकों के विवाद को झेलते हुए पार्टी को परेशानी का सामना करना पड़ता है, उससे भी निजात दिलाई जाएगी और किसी भी अन्य तरीके की टिप्पणी किसी के भी द्वारा किया जाता है तो उसका जवाब भी दिया जाएगा, राजेश कुमार यादव ने सख्त लहजे में भी कहा कि किसी भी प्रकार का हस्ताक्षेप पार्टी के ऊपर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और विधि पूर्वक कड़ी कार्रवाई कराने के लिए सभी अधिवक्ता साथी तत्पर पर भी रहेंगे। आज संगठन विस्तार के मौके पर बक्सर के युवा जिला अध्यक्ष के भी घोषणा कर दी गई जहां पूर्व में भी राजनीतिक तौर पर मजबूत और बुद्धिजीवियों के बीच में अपनी पहुंच रखने वाले निखिल कुमार सिंह उर्फ निक्कू सिंह को बक्सर युवा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया आपको बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के समय निक्कू सिंह सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने बक्सर के विजन को लेकर पर्चा छपवा कर सभी राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में घुमा और उसे अमल में लाने के लिए सभी बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात भी की थी लेकिन अंतत उन्होंने आम आदमी पार्टी की विचारधारा को अपनाते हुए आज पार्टी ज्वाइन कर लिया

आज कार्यक्रम में मौजूद जिला उपाध्यक्ष रवि यादव, जिला महासचिव रंजीत कुमार, बक्सर विधानसभा प्रभारी कैप्टन धर्मराज सिंह बक्सर महिला शक्ति जिला अध्यक्ष रश्मि कुमारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रविश कुमार, सुनील कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बिहार मे भी चक्रवाती तुफान यास का बढता जा रहा कहर ,तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के अनुमान कुछ जिलों मे येलो अलर्ट video

News Times 7

सरकार का बड़ा फैसला अब हर परिवार का बनेगा फैमिली कार्ड, जानें फायदे

News Times 7

भारत में पहली बार दिल्ली से हरियाणा के बीच सरकार चलाएगी स्काईबस ,जानिये पूरा प्लान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़