News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

14 और 15 मार्च? इस बार दो दिन मनेगी होली, आपके यहां कब खेला जाएगा रंग-गुलाल? जानें तारीख, मुहूर्त

क्या इस साल होली का त्योहार 2 दिन मनाया जाएगा? एक 14 मार्च को और दूसरा 15 मार्च को. अब आप यह सोचकर असमंजस में पड़ सकते हैं कि आपके यहां होली किस दिन मनाई जाएगी? आपके घर पर रंग-गुलाल किस दिन खेला जाएगा? कई जगहों पर 14 मार्च को ही होली की तारीख बताई जा रही है, जबकि कुछ जगहों पर 15 मार्च की तारीख होली के लिए निश्चित की गई है. आखिर इस बार होली का त्योहार दो दिन क्यों है? सबसे पहले आपको जानना होगा कि होली या अन्य त्योहारों के लिए तिथियों की गणना की जाती है, उसकी के आधार पर त्योहार की तारीख और दिन तय होते हैं? आइए जानते हैं कि होली कब है? होलिका दहन का मुहूर्त क्या है

महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय का कहना है कि पंचांग के अनुसार, होली का त्योहार पूर्णिमा के अगले दिन यानि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को मनाते हैं, जबकि होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को भद्रा रहित मुहूर्त में रात के समय करते हैं

दृक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह में 10 बजकर 35 मिनट से प्रारंभ हो रही है और यह तिथि 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक मान्य है. 13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के साथ भद्रा सुबह 10:35 बजे से लगेगी, जो रात 11:26 बजे तक है. 14 मार्च को दोपहर बाद पूर्णिमा तिथि खत्म हो जा रही है, ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा.

Related posts

महागठबंधन में फिर से शामिल हो सकते है मुकेश सहनी

News Times 7

बैंक ऑफ बड़ौदा समेत तीन बैंकों पर RBI ने गिराई गाज ,ठोका 10 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का जुर्माना, जानिए वजह

News Times 7

टाटा ने सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की शुरू की डिलीवरी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़