News Times 7
खेलटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को फाइनल में ना पहुंचने से हुआ कितने करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की फाइनल टीमें पक्की हो चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट से बाहर हो गई. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब ट्रॉफी जीतने के लिए 9 मार्च को आखिरी लड़ाई होगी. फाइनल में जगह बनाने वाली टीम तो मालामाल होगी लेकिन सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें खाली हाथ नहीं लौटेंगी. आईसीसी ने टूर्नामेंट जीतने वाली टीम के लिए 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 19.5 करोड़ रुपये) की राशि तय की है

भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पीटकर फाइनल में जगह बनाई जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर एक बार फिर उसके आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ा. टीम इंडिया ने 4 विकेट से मैच जीता जबकि कीवी टीम ने 50 रन के बड़े अंतर से सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम किया. भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही ग्रुप ए में साथ थे. लीग स्टेज में न्यूजीलैंड को भारत ने हराया था.इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कुल 6.9 मिलियन डॉलर का पुरस्कार राशि तय की है.

यह 2017 टूर्नामेंट से 53 फीसदी ज्यादा है. विजेता टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 19.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे, वहीं उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग 9.78 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे. सेमीफाइनल में बाहर होने वाली टीमों के लिए भी इनाम काफी अच्छा है. सेमीफाइनलिस्ट को आईसीसी से 560,000 (लगभग 4.89 करोड़ रुपये) डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी

Related posts

उत्तरप्रदेश के सियासी रण में सीटों के बंटवारे के लिए अखिलेश यादव के घर पहुंचे जयंत चौधरी आज हो सकती है घोषणा

News Times 7

कमलनाथ की फिसली जुबान, बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को कहा ‘आइटम’, शिवराज बोले- सामंती सोच

News Times 7

तुर्किये और सीरिया में आए तेज़ भूकंप मे मृतकों की संख्या हुई11000 के पार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़