News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दिल्‍ली में यमुना नदी की सफाई का अभियान शुरू एलजी वीके सक्‍सेना ने जिम्‍मेदार अधिकारियों को यमुना की सफाई का काम तत्‍काल शुरू करने का दिया आदेश

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव संपन्‍न हो चुका है. BJP 48 सीटें जीतकर तकरीबन 27 साल बाद अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में आई है. वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को महज 22 सीटें मिलीं और AAP को दस साल के बाद करारी चुनावी शिकस्‍त का सामना करना पड़ा. दिल्‍ली में भाजपा की अगुआई में अभी तक सरकार का गठन नहीं हो सका है, लेकिन चुनावी वादों पर अमल को लेकर हलचल बढ़ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में जीत के बाद ‘यमुना मैया की जय’ का नारा दिया था, जिसका असर अब दिखने लगा है. अरविंद केजरीवाल ने साल 2021 में 2025 तक यमुना को साफ करने का वादा किया था, लेकिन उनका यह वादा अधूरा रह गया. विधानसभ चुनाव में यमुना की सफाई का मुद्दा जोरशोर से उछला था. बीजेपी के जीतने के बाद अब उसपर अमल की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यमुना नदी की सफाई के काम को फिर से शुरू कर दिया गया है. एलजी वीके सक्‍सेना ने जिम्‍मेदार अधिकारियों को यमुना की सफाई का काम तत्‍काल शुरू करने का आदेश दिया है

दरअसल, दिल्‍ली में यमुना नदी की सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है. यमुना नदी ट्रैश स्किमर, वीड हार्वेस्टर और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है. एलजी वीके सक्सेना ने दिल्‍ली के मुख्य सचिव और अन्य जिम्‍मेदार अधिकारियों को यमुना की सफाई का काम तुरंत शुरू करने के निर्देश दिया है. इसके लिए खास योजना भी तैयारी की गई है, ताकि पूर प्‍लानिंग के साथ यमुना को साफ करने की मुह‍िम को आगे बढ़ाया जा सके. बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में यमुना नदी की सफाई मसला काफी छाया रहा था. बीजेपी ने दिल्‍ली की जनता से यमुना नदी को साफ करने का वादा भी किया है. चुनाव जीतने के बाद सरकार का गठन अभी भले न हुआ हो, लेकिन यमुना की सफाई पर काम शुरू कर दिया गया है

Related posts

महिंद्रा की नई एसयूवी 700 ने बनाया नया रिकार्ड 57 मिनट में 25000 बुकिंग , जानिये क्या है कीमत

News Times 7

Corona-की मार, रोजगार की तलाश में पश्चिम बंगाल के बुनकरों का पलायन

News Times 7

17 साल में बनकर तैयार हुई 57 किमी की दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़