News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

जोधपुर में आवारा कुत्तों के हमलों से विदेशी पर्यटक घायल

जोधपुर:- राजस्थान का दूसरा बड़ा जिला जोधपुर पर्यटन के लिहाज से पहचान रखता है, जहां देसी-विदेशी पर्यटन घूमने के लिए आते हैं. मगर जोधपुर के भीतरी क्षेत्र में जब विदेशी पर्यटक दर्द से रो रही थी, अचानक से आस-पड़ोस के लोगों की उस विदेशी पर्यटक पर निगाहें पड़ी, तो पता चला कि उस विदेशी पर्यटक पर किसी डॉग ने बाइट कर दिया और बाइट भी ऐसा कि उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. ऐसे में उस विदेशी पर्यटक को एक व्यक्ति ने अपने स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल छोड़ा, जहां उसका इलाज करवाया गया. लेकिन विदेशी पर्यटक के साथ ये पहली घटना नहीं है. पहले भी कई डॉग बाइट की घटना हो चुकी है. ऐसे में अब लगता है कि विदेशी पर्यटक कहीं जोधपुर से मुंह ना मोड लें.

आवारा कुत्ते बना रहे शिकार

राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी सूर्यनगरी जोधपुर पर्यटन के लिहाज से अपनी पहचान विदेशों में रखती है. इसीलिए यहां पर देश-विदेश से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं. यहां की संस्कृति को, यहां के रूप को निहारने के लिए पहुंचते हैं. मगर दु:खद घटना कही जा सकती है कि इस दौरान जोधपुर में विदेशी पर्यटकों को आवारा डॉग ने शिकार बना रखा है, जिसके चलते आज एक और घटना सामने आई, जिसमें एक विदेशी महिला को डॉग ने अपना शिकार बनाया और काफी गंभीर रूप से महिला घायल हो गई.

एक व्यक्ति ने विदेशी महिला को अस्पताल पहुंचाया. कुत्तों ने 2 विदेशी युवतियों पर हमला कर दिया. कुत्ते एक युवती के पैर की पिंडली को चबा गए और दूसरी युवती के घुटने में काटा. स्थानीय लोगों ने युवतियों को कुत्तों से छुड़वाया और अस्पताल ले गए. पहली घटना सुबह 9 बजे भीतरी शहर के पचेटिया हिल्स क्षेत्र में हुई. विदेशी युवती घूमने निकली थी, तभी एक कुत्ता युवती पर झपट पड़ा और पैर की पिंडली को जकड़ लिया.

पर्यटकों में आवारा कुत्तों का खौफ

ऐसे में जोधपुर में पर्यटकों के साथ हो रहे इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए नगर निगम या फिर जिम्मेदार जो अधिकारी हैं, उनको इसके लिए कुछ करना चाहिए, ताकि जो आवारा कुत्ते इस तरह से पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं, वह कहीं ना कहीं इससे बचाव कर सकें.

पिछले एक महीने में चौथी घटना

गौरतलब है कि 28 जनवरी को नीदरलैंड से आई पर्यटक वेन लुइज को भी कुत्तों ने काटा था. इससे पहले 12 जनवरी को स्विजरलैंड के पर्यटक माइकल भी कुत्ते के हमले का शिकार हुए थे. माइकल 9 जनवरी को जोधपुर आए थे और भीतरी शहर के एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे. शहर घूमने निकले माइकल पर कुत्ते ने हमला कर दिया. स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया और नवचौकिया हॉस्पिटल में उपचार कराया. इसके बाद वह उदयपुर चले गए.

जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहा ध्यान

जोधपुर गेस्ट एसोसिएशन के दीपक सोनी ने Local 18 को बताया कि आवारा कुत्तों के आतंक से आमजन के साथ ही घूमने आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों में भी खौफ है. ऐसे हालात में जोधपुर की छवि पूरे विश्व में खराब हो रही है, लेकिन जिम्मेदार नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. हालात ऐसे ही रहे, तो यहां पर्यटक भी आने से कतराने लगेंगे.

Related posts

नीतीश कुमार के सामने मांझी ने रख दी बड़ी डिमांड; कहा ,हमको दो मंत्री जरूर चाहिए…’, फिर होगा ‘खेला’?

News Times 7

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर प्रशांत किशोर ने किया पलटवार

News Times 7

आरा से मुमताज वारसी मे थामा उपेंद्र कुशवाहा का दामन, राजद के वोट बैंक मे सेंध लगाने की तैयारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़