News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू मोनू गुट के बीच फायरिंग मामले में चौथी एफआईआर दर्ज

पटना. बाढ़ अनुमंडल के पचमहला थाना में नौरंगा जलालपुर शूटआउट के मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जलालपुर नौरंगा में शूटआउट के वक्त मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के साथ रहने वाले पंडारक प्रखंड के सहनौरा निवासी उदय यादव को गोली लगी थी. इसके बाद उसने पुलिस के समक्ष प्राथमिकी दर्ज करने के लिए फर्द बयान दिया है. उनके बयान के आधार पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. बता दें कि उदय यादव सहनौरा निवासी सुरेश यादव के पुत्र हैं. जब पूर्व विधायक अनंत सिंह जलालपुर नौरंगा गांव में पंचायती के लिए पहुंचे थे, तभी वहां गोलीबारी शुरू हो गई थी. उस वक्त उदय यादव साथ में थे और बताया जा रहा है कि उनके गर्दन में गोली लगने से वह घायल हो गये थे. इसके बाद सोनू-मोनू और उनके पिता सहित 4 नामजद एवं 5-6 अज्ञात के खिलाफ पंचमहला थाने में मामला दर्ज कराया गया है!

बता दें कि इसी गोली कांड में पहले ही तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है, जिसके आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई भी पुलिस के द्वारा की गई है. इस मामले में यह चौथी एफआईआर है. पुलिस पांचवीं एफआईआर की तैयारी में है. यह मामला अहले सुबह मुकेश सिंह के घर पर फायरिंग मामले को लेकर है. इसका वीडियो वायरल हुआ था (सूत्रों से जानकारी के अनुसार एफआईआर हो गई है, पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है) . यह भी बता दें कि कि पुलिस ने गिरफ्तार सोनू और रौशन को जेल भेज दिया है. बाढ़ अनुमंडल के पचमहाला थाना अंतर्गत बुधवार को हुई पूर्व विधायक अनंत सिंह समर्थक और सोनू मोनू के बीच हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है.

बता दें कि उर्मिला देवी ने अनंत सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जो सोनू मोनू की मां है और वर्तमान में मुखिया हैं, प्रमोद इनके पति है जो अधिवक्ता हैं, इन पर भी एफआईआर हुई है जो अनंत सिंह के समर्थक घटना में कथित तौर पर घायल उदय यादव ने दर्ज करवाई है. गौरतलब है कि अब तक कुल चार दर्ज मामलों में कांड संख्या4/25 में थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने पूर्व विधायक और उनके 20 से 25 समर्थकों और सोनू मोनू पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Related posts

अयोध्या मुद्दे पर बोले पीएम – अयोध्‍या की योजनाओं को ऐसा होना चाहिए, जिसमें आने वाले भविष्‍य की झलक और भारत की संस्‍कृति दिखाई दे.

News Times 7

दिल्ली -जेएनयू बना युद्ध का अखाड़ा, एबीवीपी और वामपंथी छात्र दलों के बीच जम के मारपीट

News Times 7

राजस्‍थान में गहलोत के चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़