News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

ईडी ने आबकारी घोटाला मामला में हैदराबाद के शराब व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई किया गिरफ्तार

नई दिल्ली. आबकारी घोटाला मामला में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (ED) तिहाड़ जेल में मनीष सिसोदिया का बयान आज दर्ज करेगी. ईडी ने इस मामले में एक नई गिरफ्तारी भी की है. हैदराबाद के शराब व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों ने कहा कि दिल्ली आबकारी नीति में कथित गड़बड़ियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बयान दर्ज किया जाएगा. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ भी करेगा.

ईडी के अधिकारी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत सिसोदिया का बयान दर्ज करने के लिए दोपहर में तिहाड़ जेल पहुंचेंगे. सिसोदिया को इस मामले में सीबीआई ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. अरुण पिल्लई को लंबी पूछताछ के बाद सोमवार शाम धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया. कथित तौर पर शराब कारोबारियों के ‘साउथ ग्रुप’ का प्रतिनिधित्व करने वाला कारोबारी इस मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किया जाने वाला 11वां शख्स है. ईडी उसे एक स्थानीय अदालत में पेश करेगी. जहां ईडी पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की मांग करेगी.

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार किया था. राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे दिया है. तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा है कि सिसोदिया को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में एक सीनियर सिटिजन सेल में अकेले रखा गया है. सिसोदिया को अपनी दवाएं रखने की अनुमति दी गई है. दिल्ली की अदालत ने न्यायिक हिरासत के दौरान सिसोदिया को चश्मा, एक डायरी, एक कलम और गीता की एक प्रति भी साथ ले जाने की अनुमति है.

Related posts

भाजपा की सराही फिल्म कश्‍मीर फाइल्‍स पर जीतन राम मांझी ने निकाली भड़ास कहा- कश्‍मीर बिहारियों को सौंप दें, सब ठीक कर देंगे

News Times 7

ममता बनर्जी ने दिया भाजपा को एक बड़ा झटका ,भाजपा सांसद और पूर्व मंत्री बाबुल सुप्रियो श्यामसे में शामिल

News Times 7

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी ने न्यायपालिका और संसद के बीच की संवैधानिक सीमाओं का दायरा एक बार फिर सुर्खियों में

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़