News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़रेप

पांच नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म, प्रिंसिपल समेत 15 शिक्षकों आरोपी

राजस्थान के अलवर में पांच नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है दरअसल यह पूरा मामला राजस्थान के अलवर जिले का है जहाँ एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल सहित 15 शिक्षकों पर पांच नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने कहा कि सभी 15 लोगों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि यह स्कूल के एक पूर्व शिक्षक द्वारा बदले की भावना के तहत घटना को अंजाम दी गई हो। जिसे पिछले दिसंबर में तीन छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि छात्राओं का आरोप है कि पुरुष शिक्षक अपनी महिला साथियों के साथ मिलकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे।

हैवानियत: स्कूल के प्राचार्य समेत 15 शिक्षकों पर गैंगरेप का केस, छात्राओं  का मेडिकल से की इनकार | Humiliation: Case of gangrape on 15 teachers  including school principal ...
लड़कियों के परिवार ने किया मेडिकल जांच कराने से इनकार
भिवाड़ी के एसपी जोशी ने कहा कि लड़कियों के परिवार वालों ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया है। उनके बयान अदालत में दर्ज किए जाएंगे और गहन जांच की जाएगी। जोशी ने आगे कहा कि पहली प्राथमिकी स्कूल में पढ़ने वाली दो बहनों की शिकायत पर आधारित थी, दूसरी प्राथमिकी में दो और लड़कियों का जिक्र है और तीसरा मामला एक अन्य नाबालिग से जुड़ा है।

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

MP election: आंकड़ों में समझें, कमलनाथ कैसे दे सकते हैं शिवराज सिंह चौहान को पटखनी

News Times 7

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के गुरु बोले, मेरा चेला चरित्रहीन नहीं, यह चमत्कार है

News Times 7

मध्य प्रदेश के बैतूल में भीषण सड़क हादसा,ट्रक और कार की टक्कर में 2 महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़