News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

चुनावी मौसम में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, डीए बढ़कर हुआ 50 फीसदी, इस तारीख से जुड़कर मिलेगा एरियर

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए 4 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए डीए वृद्धि का ऐलान किया. अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी हो गया है. डीए वृद्धि 1 जनवरी 2024 से लागू मानी जाएगी. डीए में वृद्धि को 1 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा. इसका मतलब है कि जनवरी से ही कर्मचारियों को एरियर जोड़कर मिलेगा. अगर अप्रैल के वेतन में डीए बढ़कर आता है तो कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर मिलेगा

सरकार की इस घोषणा से केंद्र सरकार के 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा. डीए और डीआर (डियरनेस रिलीफ जो पेंशनधारकों को मिलती है) बढ़ने से सरकारी खजाने पर 12,868 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. सीएनबीसी के अनुसार, अब जबकि डीए 50 फीसदी हो गया तो हाउस रेंट अलाउंस और ग्रेच्युटी की लिमिट भी बढ़ जाएगी. ग्रेच्युटी अब 20 लाख से बढ़कर 25 लाख रुपये हो जाएगी

उज्जवला योजना आगे बढ़ी
सरकार ने गुरवार को उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी एक अप्रैल से शुरू अगले वित्त वर्ष तक के लिए बढ़ा दी. पिछले साल अक्टूबर में प्रति वर्ष 12 एलपीजी सिलेंडर भराने तक 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गयी थी. 300 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी चालू वित्त वर्ष के लिए थी, जो 31 मार्च को समाप्त हो रही है. हालांकि, अब इसे एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया है.

10 करोड़ परिवारों को होगा लाभ
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री मंत्री पीयूष गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने अब इस सब्सिडी को 2024-25 तक बढ़ाने का फैसला किया है. इस कदम से लगभग 10 करोड़ परिवारों को लाभ होने की उम्मीद है। इसपर 12,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. आम चुनावों से पहले यह कदम उठाया गया है. लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने वाले हैं

Related posts

देश में कोरोना के 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 97570 केस

News Times 7

विधानसभा में आज पेश किए जाएंगे 16 विधेयक

News Times 7

आरटीआई एक्टिविस्ट ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का किया खुलासा बताया डॉक्यूमेंट्री नहीं, ड्रामा श्रेणी की फिल्म

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़