News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

केजरीवाल पत्नी-बच्चों के अलावा और किन 3 खास लोगों से जेल में मिलेंगे , तिहाड़ प्रशासन को सौंपे 6 नाम

नई दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत द्वारा 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को तिहाड़ जेल लाया गया, जहां उन्होंने जेल प्रशासन को उन  लोगों के नामों की लिस्ट दी है, जिनसे वे जेल में मिलेंगे. सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने 6 लोगों के नाम लिखवाए हैं, जिनमें परिवार के सदस्यों के अलावा केजरीवाल ने अपने 3 खास दोस्तों के नाम भी दिए हैं

जिन लोगों के नाम केजरीवाल ने लिखवाए हैं, उनमें पत्नी सुनीता, बेटा पुलकित, बेटी हर्षिता, दोस्त संदीप पाठक, दोस्त विभव के अलावा एक और दोस्त शामिल है. नियमों के मुताबिक कुल 10 लोगों के नाम दिए जा सकते हैं, लेकिन अभी केजरीवाल ने सिर्फ 6 लोगों के नाम लिखवाए हैं.

केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था. इससे पहले, केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में एक अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल को उनकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत अवधि पूरी होने के बाद यहां विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया था.

Advertisement

ईडी ने अदालत से केजरीवाल को 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पूछताछ के दौरान ‘बिल्कुल सहयोग’ नहीं किया. इसके बाद न्यायाधीश ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

अपने रिमांड आवेदन में जांच एजेंसी ने ‘आप’ नेता पर “दिल्ली शराब घोटाले की पूरी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है जिसमें नीति बनाना, लागू करना, फायदा पहुंचाना, रिश्वत लेना और अपराध से अर्जित पैसे का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनाव में करना शामिल है

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजस्थान -अनुसूचित जाति की किशोरी को दबंगों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप,पशुबाड़े से बरामद हुई किशोरी

News Times 7

बिहार के मुजफ्फरपुर दिखा ‘शुगर फ्री’ आम का जलवा ,जानिए विशेष

News Times 7

पंजाब में कांग्रेस से भाजपा के शरण में आये 4 नेताओं को गृह मंत्रालय ने दी X कैटेगरी की सुरक्षा, जानें सभी के नाम

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़