News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में आतिशबाजी के दौरान हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

चित्रकूट. जनपद में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव कार्यक्रम में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें आतिशबाजी के दौरान विस्फोट होने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है; जिसमें से 2 की मौत तो मौके पर ही हो गई थी. इस हादसे में 2 अन्‍य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर ने उनकी हालत देखकर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया था. इस बीच सूत्रों का दावा है कि हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हो गई है. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्रकूट इंटर कॉलेज परिसर का है जहां पर्यटन विभाग द्वारा बुंदेलखंड गौरव महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

इसमें बुधवार दोपहर 3:00 बजे आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित था जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की माध्यम से आतिशबाजी की जानी थी जैसे ही आतिशबाजी की शुरुआत की गई वैसे ही एक बड़ा विस्फोट हो गया. इसमें चार लोग चपेट में आ गए जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. विस्फोट इतना भयंकर था की एक शव दो खंड की बिल्डिंग के ऊपर जा कर के गिरा है.

नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम, हादसे के बाद जांच कर रहा प्रशासन
जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे. घायलों को आनन- फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डीआईजी अजय कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. फिलहाल घटना के बाद से अधिकारी मामले की जांच करने पर जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि जहां पर यह आतिशबाजी हुई; वहां प्रशासन ने किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरणों के इंतजाम नहीं किए थे और न ही कोई अग्नि शमन यंत्र लगाए गए थे. इसकी वजह से आज  एक यह बड़ा हादसा हो गया.

Advertisement

बांदा चित्रकूट के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पर्यटन अधिकारी सहित लापरवाही अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. यहां पर आतिशबाजी का कोई औचित्य ही नहीं था. बुंदेलखंड की संस्कृति को दिखाना चाहिए था लेकिन पैसों का गलत उपयोग कर अधिकारी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे जिससे यह बड़ा हादसा हो गया है

Advertisement

Related posts

प्रधानंमंत्री के बाद योगी सरकार के मंत्रियों का आज से विदेश दौरा शुरू, UP की होगी ब्रांडिंग

News Times 7

आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को दिखाया फरसा ,बोले मेरे पास ‘फरसा’ है सुन ले खट्टर सरकार,जानिये क्या है मामला ?

News Times 7

68 साल बाद रतन टाटा के हाथो में एयर इंडिया की कमान, बोली लगाने में सबसे आगे रही टाटा कंपनी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़