News Times 7
अध्यात्मटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

रेलवे स्टेशन के बाद अयोध्या में बने श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बदला नाम

नई दिल्ली. रेलवे स्टेशन के बाद अयोध्या में बने श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदल दिया गया है. अयोध्या एयरपोर्ट का नया नाम ‘महर्षि वाल्मीकि अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम’ रख दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 30 दिसंबर को अयोध्या का दौरा करेंगे और इस दौरान नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे.

पीएम मोदी इसके अलावा, अयोध्या के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही नई अमृत भारत व वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. वह कई अन्य रेल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. दोपहर करीब सवा बारह बजे प्रधानमंत्री नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां वह राज्य में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण है कि अयोध्या में आधुनिक विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास हो, संपर्क में सुधार हो और शहर के समृद्ध इतिहास और विरासत के अनुरूप यहां नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो.  इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में एक नया हवाई अड्डा, पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन, नई सड़कें और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे का उद्घाटन किया जा रहा है ,कई नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी जो अयोध्या और उसके आसपास नागरिक सुविधाओं के सौंदर्यीकरण और सुधार में योगदान देंगी.

बयान में बताया गया कि अयोध्या के अत्याधुनिक हवाई अड्डे का पहला चरण 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा करने के लिए तैयार रहेगा. टर्मिनल भवन का अगला हिस्सा अयोध्या के आगामी श्रीराम मंदिर की मंदिर वास्तुकला को दर्शाता है. टर्मिनल भवन के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्रीराम के जीवन को दर्शाते हुए स्थानीय कला, चित्रों और भित्ति चित्रों से सजाया गया है

Related posts

शिवसेना के कुल 19 सांसदों और जिला प्रमुखों के जिम्मे महाराष्ट्र के MCD चुनाव जानिये कैसे ?

News Times 7

उत्तर प्रदेश के 24 जिलों के अफसरों पर गिरा CM योगी आदित्यनाथ का हंटर ,जानिये क्यों

News Times 7

फिल्म: जुग-जुग फिल्म की शूटिंग में रूकावट, कोरोना पोजिटिव हुए वरूण धवन नीतू कपूर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़