News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

नीतीश सरकार ने दी बड़ी राहत, कोरोना काल के 63 दिनों का व्यवसायिक वाहनों का रोड टैक्स माफ…

बिहार सरकार ने व्यवसायिक वाहनों के मालिकों को बड़ी राहत देते हुए कोरोना काल के दौरान 63 दिनों के पथ कर (रोड टैक्स) को माफ कर दिया है। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल नौ प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है।बड़ी राहत : कोरोना काल के 63 दिनों का व्यवसायिक वाहनों का रोड टैक्स माफ - Road  tax waiver for commercial vehicles for days of corona period - Latest News  & Updates

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के मुताबिक मंत्रिमंडल की बैठक में व्यवसायिक एवं राज्य में निबंधित वाहनों को लॉकडाउन की 63 दिनों की अवधि का रोड टैक्स माफ कर दिया गया है।
मंत्रिमंडल की बैठक में सभी व्यावसायिक यात्री और मालवाहक वाहनों को मालिकों को राहत देते हुए 6 जुलाई से 6 सितंबर 2020 तक कुल यानी 63 दिनों का रोड टैक्स माफ या समायोजन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इसके साथ ही 21 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक कि अवधि में पथकर पर लगने वाले अर्थ दण्ड को भी माफ करने का निर्णय लिया गया है।

मंत्रिमंडल की बैठक में सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा के तहत हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था के लिए बाल हृदय योजना को मंजूरी दी है। इसके अलावा बैठक में पटना के आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल में 26 पदों के सृजन करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

Related posts

BJP के हुए शामिल हुए हार्दिक पटेल, CR पाटिल ने दिलाई सदस्यता

News Times 7

फेसबुक पर मिलेगा आपको मनचाहा प्यार ,जानें क्या नाम है एप का…..

News Times 7

पीके की जुबानी ,आम आदमी पार्टी के लिए भविष्यवाणी: आप को राष्ट्रीय पार्टी बनने में 15-20 साल लगेंगे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़