News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में संजय सिंह को लगा तगड़ा झटका ,न्यायिक हिरासत 10 जनवरी तक बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को 10 जनवरी तक बढ़ा दी. विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से राज्यसभा सदस्य सिंह को अपने पांचवें पूरक आरोप पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेजों की एक प्रति उपलब्ध कराने के लिए भी कहा.

आप नेता संजय सिंह को कथित घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग (धनशोधन मामले) में गिरफ्तार किया गया था. सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने सिंह को अभियोजन शिकायत (ईडी के आरोप पत्र के समान) के साथ-साथ पिछली अभियोजन शिकायतों और कुछ अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए समय मांगा

एक गवाह की पहचान का मुद्दा लंबित
उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष के एक गवाह की पहचान का मुद्दा अभी भी गवाह संरक्षण समिति के समक्ष लंबित है. वकील ने कहा कि पूरक शिकायत की एक ई-कॉपी अदालत के निर्देश के अनुसार ‘आप’ नेता को पहले ही प्रदान की जा चुकी है

और क्या कहा कोर्ट ने
अदालत ने कहा कि यह निर्देश दिया जाता है कि पिछले सभी आरोपपत्रों की प्रतियों के अलावा दस्तावेजों और पांचवीं अभियोजन शिकायत की प्रति को 23 दिसंबर तक आरोपी के वकील को उपलब्ध कराई जाएं. अदालत ने कहा, ‘‘10 जनवरी को सूचीबद्ध करें, जब मुख्य मामले की सुनवाई निर्धारित है. न्यायिक हिरासत की अवधि 10 जनवरी तक बढ़ाई जाती है.

मनी लॉन्ड्रिंग रोधी एजेंसी ने संजय सिंह को चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. ईडी ने संजय सिंह के खिलाफ अपनी पांचवीं अभियोजन शिकायत दो दिसंबर को दायर की थी और अदालत ने 19 दिसंबर को इसका संज्ञान लिया था. अदालत ने 11 दिसंबर को उनकी न्यायिक हिरासत 10 दिन के लिए बढ़ा दी थी

Related posts

ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला ,हिंदू पक्ष को दी बड़ी राहत

News Times 7

योगी के दूसरे कार्यकाल में सिर्फ 100 दिनों में हुए 500 से ज्यादा एनकाउंटर ,करोड़ों की संपत्ति जब्त कर बढ़ा खजाना

News Times 7

ICICI बैंक के Paylater सर्विस इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को लगेगा अब सर्विस चार्ज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़