News Times 7
खेलटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

अफगानिस्तान ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हरा, सबको चौंकाया

नई दिल्ली. कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup) के 13वें मैच में बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड (Eng vs Afg) को 69 रन से हराकर विश्व कप के इतिहास में बड़ा उलटफेर किया. हैरी ब्रुक (Harry Brook) को छोड़कर अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बैटर्स आसानी से घुटने टेक दिए. ब्रुक ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके. अफगानिस्तान की 3 मैचों में यह पहली जीत है जबकि इंग्लैंड की 3 मैचों में यह दूसरी हार है.

जोस बटलर (Joe Buttler) की ओर से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुआई वाली अफगान टीम ने 49. 5 ओवर में 284 रन बनाए. जवाब में बटलर एंड कंपनी 215 रन पर ढेर हो गई. हैरी ब्रुक ने इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. उन्हें मुजीब उर रहमान ने बोल्ड किया. इंग्लैंड की ओर से डेविड मलान ने 32 रन बनाए जबकि जो रूट 11 रन बनाकर आउट हुए वहीं लियाम लिविंगस्टोन और सैम करेन ने  10-10 रन की पारी खेली. कप्तान जोस बटलर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे.  आदिल राशिद ने 20 रन की पारी खेली. अफगानिस्तान की ओर से युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने एक समान 3-3 विकेट चटकाए.

 

Related posts

भारत को 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने का था लक्ष्य’, पटना में गिरफ्तार आतंकियों ने उगले राज

News Times 7

महाराष्ट्र के नांदेड़ में तलवार और डंडों से लैस सिखों की भीड़ ने पुलिस पर बोला हमला

News Times 7

बसपा सहित भाजपा को उत्तरप्रदेश में बड़ा झटका, 6 विधायक साइकिल पर सवार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़