News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

ढोंगी बाबा की डर्टी स्टोरी, दिन के समय भक्ति, रात होते ही नाईटक्लब में जाता था पार्टी करने

भक्ति में शक्ति होती है. इसमें लीन इंसान को दुनियादारी से कोई मतलब नहीं होता. लेकिन आज की डेट में कई लोगों ने इसे पैसे कमाने का जरिया बना लिया है. लोग दिन के उजाले में भक्ति का ढोंग करते हैं और रात होते ही अपने असली चेहरे को उजागर करते हैं. ऐसा ही एक ढोंगी थाईलैंड से सामने आया. यहां एक मोंक मंदिर में दिन के समय भक्ति में लीन रहता था लेकिन रात होते ही डिस्को में पार्टी करने चला जाता था.

सोशल मीडिया पर इस ढोंगी साधू का असली चेहरा देखने को मिला. सबूत के साथ बाबा का पर्दाफाश हो गया. किसी ने इस बाबा के ढोंग का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसमें देखा गया कि ये बाबा रात होते ही महिला की तरह कपड़े पहन लेता था. इसके बाद वो मंदिर के दूसरे साधुओं के साथ अश्लील हरकत करता था. इतना ही नहीं, वो नाईटक्लब में पार्टी करता हुआ भी नजर आया.

फेसबुक पर शेयर हुआ सबूत
सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर इस बाबा का असली चेहरा शेयर किया गया. इसमें बाबा अपनी छाती पर काला कपड़ा बांधते नजर आया. तस्वीर के कैप्शन में लिखा था कि ये महिलाओं की तरह कपड़े पहनता है, लोगों को खुश करता है और मर्द ढूंढता है. मंदिर के दूसरे साधुओं के साथ नाजायज रिश्ता बनाता है!

मंदिर भी आया निशाने पर
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने उस मंदिर को भी निशाने पर ले लिया. लोकल चैनल ने मंदिर प्रशासन से भी इस मामले को लेकर सवाल-जवाब किये. मंदिर ने जब साधु की तस्वीर देखी तो माना कि ये उनके ही मंदिर में मोंक है. और वहां रहकर बौद्ध शिक्षा ले रहा है. ये भिक्षु रात के समय लड़की का रूप बनाकर मंदिर के अन्य भिक्षुओं के साथ संबंध बनाता था. हालांकि, मामला सामने आने के बाद भी अभी तक इस भिक्षु पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

 

Related posts

आत्मनिर्भर भारत के तहत 265080करोड रूपये के 12 उपायों की घोषणा

News Times 7

बिहार में पुल गिरने को लेकर नीतीश सरकार ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एकसाथ 17 इंजीनियर को किया सस्पेंड

News Times 7

देश में आजकल चल रहा है सिर्फ बुलडोजर ,गुजरात में रही सही कसर हुई पूरी जानिये क्यों चला बुलडोजर ?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़